Bigg Boss 16 Contestants List: छोटे पर्दे का सबसे कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) जल्द ही नए अंदाज में दर्शकों के बीच लौटने वाला है। खबरें आ रही है कि इस सीजन में कई दिग्गज बिग बॉस के घर में एक साथ दिखाई देंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। आइए देखतें हैं लिस्ट:
अभी पढ़ें – जल्द होगी केएल राहुल-आथिया शेट्टी की शादी! वेडिंग वेन्यू फाइनल
नुसरत जहां
सबसे पहले नाम सामने आ रहा है बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां का। गौरतलब है कि बीते साल एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में थीं। यह दावा किया गया है कि बिग बॉस 16 के लिए मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है। हालांकि इस बारे में अभी तक नुसरत की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।
पूनम पांडे
बोल्ड लुक से सनसनी मचाने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) का नाम भी सामने आ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के शो ‘लॉकअप’ में जलवा दिखाने के बाद एक्ट्रेस सलमान खान (Salman Khan) के शो में भी आ सकती हैं।
राजीव सेन-चारु असोपा
अपने डिवोर्स को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बने राजीव सेन (Rajeev Sen) और चारु असोपा (Charu Aasopa) भी बिग बॉस 16 का हिस्सा बन सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स ने इन्हें अप्रोच किया है। हालांकि स्टार कपल के तरफ से अब तक किसी भी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।
मुनव्वर फारूकी
लॉकअप शो के विनर रह चुके मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के नाम की भी चर्चा चल रही है कि कॉमेडी स्टार सलमान के शो में नजर आने वाले हैं। इस बारे में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक मुनव्वर इस सीजन के कन्फर्म कंटेस्टेंट बन चुके हैं। हालांकि इस सिलसिले में अभी तक कॉमेडियन और मेकर्स दोनों की तरफ से कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।
विवियन डिसेना
छोटे पर्दे के हैंडसम हंक विवियन डिसेना (Vivian Dsena) भी बिग बॉस 16 का हिस्सा बन सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी स्टार विवियन सलमान खान के इस शो में नजर आएंगे।
अभी पढ़ें – लेडी बाउंसर की भूमिका में खूब जंचीं तमन्ना भाटिया, दमदार है ट्रेलर
जन्नत जुबैर
सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) हाल ही में रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन में नजर आई थीं। वहीं अब खबरें आ रही है कि खतरों के खिलाड़ी के बाद जन्नत बिग बॉस के घर में कैद होने को तैयार हैं। हालांकि इस खबर की मेकर्स की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
1 hr agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
2 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
3 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
4 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
6 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
9 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
10 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
12 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines