मुंबई: बिग बॉस (Bigg Boss 16) के 16वें सीजन का आगाज हो चुका है। ऐसे में इस शो के फैंस नए सीजन के आते ही पुराने शोज और उनके कंटेस्टेंट्स को भी याद करने लग जाते हैं। एक तरफ नए और पुराने कंटेस्टेंट्स की तुलना होती है, तो दूसरी तरफ होस्ट सलमान खान के बर्तावों का भी आंकलन शुरू हो जाता है।
अभी पढ़ें – Drishyam 2 Trailer: 7 साल बाद फिर खुल रही है मर्डर मिस्ट्री की फाइल, अब क्या करेगा विजय सालगांवकर?
इस बीच रियाज ब्रदर्स सुर्खियों में हैं, क्योंकि रैपर असीम रियाज (Asim Riaz) और उनके भाई उमर रियाज (Umar Riaz) दोनों ही इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो का हिस्सा रह चुके हैं। दोनों ही भाइयों को इस शो के जरिए दर्शकों से भरपूर प्यार और लोकप्रियता हासिल हुई। इस बीच इनके पिता रियाज अहमद चौधरी अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने बीते एपिसोड में सलमान खान के रवैया को ‘पाखंड’ बताया है।
दरअसल, बिग बॉस के कल के एपिसोड में जब सलमान खान ने डॉक्ट्ररो की तारीफ की तो इससे उमर रियाज़ के पिता सलमान खान (Salman Khan) पर काफी नाराज होते नजर आए क्योंकि पिछले साल सलमान ने उनके बेटे उमर के पेशे की इस तरह से सराहना नहीं की थी।
कल के एपिसोड में, देखा गया कि कैसे सलमान खान ने शालीन द्वारा डॉक्टर के अनादर किए जाने को लेकर उनकी लताड़ लगाई। सलमान ने कहा कि डॉक्टर कितनी मेहनत करते हैं और शालीन तुमने जो किया वो पूरी तरह से गलत था!
इस शो के बाद उमर रियाज़ के पिता सलमान खान पर आग बबूला होते नजर आए और उन्होंने याद किया कि पिछले साल, सलमान ने उमर के डॉक्टर होने की वजह से उनका काफी अपमान किया था और इस पेशे का सम्मान नहीं किया। उमर के पिता ने आगे कहा कि अब वह डॉक्टरों के लिए एक स्टैंड लेते हैं। इसी के साथ रियाज अहमद ने सलमान के व्यवहार को पाखंडी कहकर पुकारा।
वहीं उमर रियाज ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट करके कहा कि डॉक्टर हैं असली हीरो! Mbbs, Ms या Mch, पेशे के प्रति सम्मान रखते हैं जिन्होंने संकट में दुनिया की मदद की और अन्यथा। कैमरे पर आकर लोग सोचते हैं कि वे हीरो हैं, अस्पताल जाएं और देखें कि डॉक्टर क्या करते हैं और मुझे यकीन है कि आप अपने होश खो देंगे!
अभी पढ़ें – Rashmika Mandanna ने भरी भीड़ में किया ‘सामी सामी’ डांस, यूजर बोला- ‘बस कर दो दीदी’
आपको बता दें कि बिग बॉस 13 में आसिम को शो का पहला रनर-अप घोषित किया गया था, जबकि बिग बॉस 15 में उमर रियाज को शो में प्रतीक के साथ हुई हिंसा के कारण घर से बेघर कर दिया गया था।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 mins agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
44 mins agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
11 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
22 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
22 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines