मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) टीआरपी लिस्ट में टॉप पर नजर आ रहा है। पांचवे हफ्ते में पहुंच चुका ये शो और भी दिलचस्प होता जा रहा है।
‘वीकेंड का वार’ (Weekend Ka Vaar) खत्म होते ही घर में ऐसा धमाका देखने को मिला है, जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी। जी हां, इस बार घर के सबसे क्यूट मेंबर अब्दु रोज़िक (Abdu Rozik gets Angry) को आग बबूला होते हुए देखा गया है। अब्दु का गुस्सा अर्चना गौतम (Archana Gautam) पर फूटा है और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
अब्दु रोजिक (Abdu Archana Fight) जो अपने शांत और मनोरंजक स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अर्चना गौतम द्वारा उन्हें पोक करने के बाद वो अपना आपा खो बैठे। वह अब्दू को बताती है कि निमृत कौर अहलूवालिया सो रही हैं और अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं कर रही हैं।
घर के नए कप्तान अब्दु जब ये चेक करते हैं तो पाते हैं कि वो सो नहीं रही थी, बल्कि वह घर के कुछ काम कर रही थीं। ये देखकर अब्दु को गुस्सा आ जाता है और अपना माइक उतारकर गुस्से में फेंक देते हैं। अर्चना को बेवकूफ बताते हुए, अब्दू चेतावनी देते हैं कि अगर उन्होंने दोबारा उनसे झूठ कहा तो वो उन्हें जेल में डाल देंगे।
https://twitter.com/notevenokk/status/1589302762340118529?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1589302762340118529%7Ctwgr%5E12e28373b57522150d599d96f5e32f555a4a2b38%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnews24online.com%2Fentertainment%2Fbigg-boss-16-abdu-rojik-loses-his-cool-as-archana-gautam-pokes-him%2F56141%2F
जबकि शिव अपने भाई अब्दु के लिए एक स्टैंड लेते हैं, वहीं निमृत और सुंबुल उन्हें शांत करने की कोशिश करती हैं। रविवार के एपिसोड में सुंबुल तौकीर खान और अर्चना गौतम के बीच भी कैट फाइट भी देखने को मिली। लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि सुंबुल अपना आपा खोते हुए फिजिकल हो जाती हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि अब्दु की कप्तानी कितनी सफल रहती है और वो प्रतियोगियों को लगन से काम करवाने में कैसे कामयाब होते हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines