---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

Priyanka Chopra for UNICEF: लखनऊ पहुंचीं प्रियंका तो ताजा हो गई बचपन की याद, वीडियो जारी कर कही ये बातें

Priyanka Chopra for UNICEF: बॉलीबुड-हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोमवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) पहुंचीं। यहां जाते समय रास्ते से ही उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ (UNICEF) के एक कार्यक्रम के तहत यहां पहुंची हैं। प्रियंका यूनिसेफ की एंबेसडर […]

Priyanka Chopra for UNICEF: बॉलीबुड-हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोमवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) पहुंचीं। यहां जाते समय रास्ते से ही उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ (UNICEF) के एक कार्यक्रम के तहत यहां पहुंची हैं। प्रियंका यूनिसेफ की एंबेसडर (Ambassador) भी हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की लड़कियों की सुरक्षा के लिए हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Bigg Boss 16: पहली बार फूटा Abdu Rozik का गुस्सा, Archana Gautam की लगाई जमकर क्लास

 

---विज्ञापन---

मुंबई और दिल्ली का भी किया था दौरा

जानकारी के मुताबिक हाल ही में उन्होंने मुंबई और दिल्ली का भी दौरा किया था। बताया गया है कि वह यूनिसेफ की ओर से उत्तर प्रदेश में लड़कियों की सुरक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों को जांचने के लिए फील्ड ट्रिप पर निकलीं हैं। इस दौरान उनके साथ यूनिसेफ से जुड़े लोग भी मौजूद हैं। एक स्कूल में जाकर उन्होंने बच्चियों के साथ मुलाकात भी की। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से उनकी तस्वीरें और जानकारी साझा की गई है।

---विज्ञापन---

अपनी कार में बैठकर बनाया वीडियो

दौरे पर जाते समय प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि अभी मैं यूनिसेफ के साथ लखनऊ (भारत) में हूं। मैं वास्तव में इस क्षेत्र के दौरे की प्रतीक्षा कर रही थी। क्योंकि मैंने अपने बचपन के कुछ वर्ष लखनऊ के स्कूल में बिताए हैं। यहां मेरा परिवार और दोस्त हैं। मैं उत्सुक हूं। उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के लिए हो रहे कार्यों को देखने के लिए आई हूं।

अभी पढ़ें Adipurush: फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट, करना होगा अभी और इंतजार

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इस दिशा में काम कर रहा है यूनिसेफ

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने के समाधान खोजने के बारे में चर्चा की जाएगी। प्रियंका ने वीडियो में कहा कि हम लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से किए जा रहे काम को देखने के लिए यूनिसेफ के विभिन्न भागीदारों के पास जा रहे हैं।

अभी पढ़ें  मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

First published on: Nov 07, 2022 07:29 PM
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola