Bigg Boss 16: शालीन और शिव के बीच छिड़ी जंग, कौन किसकी चर्बी निकालेगा?
Edited By Ritu Shaw

Bigg Boss 16: शालीन और शिव के बीच छिड़ी जंग, कौन किसकी चर्बी निकालेगा?
Edited By Ritu Shaw

Bigg Boss 16: शालीन और शिव के बीच छिड़ी जंग, कौन किसकी चर्बी निकालेगा?
मुंबई: छोटे पर्दे का कॉन्ट्रोवर्शियल और लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) शो दिनों दिन एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ाता ही जा रहा है। मेकर्स द्वारा लेटेस्ट एपिसोड के प्रोमो में, कंटेस्टेंट शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और शालीन भनोत (Shalin Bhanot) को एक बार फिर भिड़ते हुए देखा जा सकता है।
दरअसल, शिव शालीन को (Shiv & Shalin Fight) “अनप्रिडिक्टेबल” कहते हैं, जिसके बाद शालीन शिव से पूछते हैं कि क्या उन्हें उनके साथ कोई व्यक्तिगत समस्या है। इसके बाद मामला और बिगड़ जाता है और दोनों एक दूसरे को धमकी देने लगते हैं।
अभी पढ़ें – Priyanka Chopra & Nick Jonas Diwali: प्रियंका निक एक साथ हुए स्पॉट, मां मधु चोपड़ा भी आईं नजर
https://www.instagram.com/reel/CkC9LANDmXr/?utm_source=ig_web_copy_link
प्रोमो के मुताबिक करण जौहर (Karan Johar) शो के दौरान एक दिलचस्प टास्क देते हैं, जिसमें कंटेस्टेंट्स को उन सदस्यों पर पानी डालना पड़ा, जिनके बारे में उन्हें लगता है कि उन्हें साफ दिमाग की जरूरत है। हालांकि, इस टास्क में ज्यादातर लोगों ने प्रियंका चाहर चौधरी पर पानी फेंका, लेकिन कुछ ने शालीन का भी नाम लिया। शिव ठाकरे ने शालीन भनोट पर यह कहते हुए पानी डाला कि उन्हें लगता है कि वो “अनप्रिडिक्टेबल” हैं और ‘पर्सनालिटी स्विच करते’ रहते हैं।
अभी पढ़ें – Diwali 2022: बी-टाउन सेलेब्स ने यूं मनाई दिवाली, करीना से लेकर कैटरीना तक ने फैंस को दी शुभकामनाएं
इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी गहमा गहमी शुरू हो जाती है। अन्य प्रतियोगी दोनों को शांत करने की कोशिश करते हैं लेकिन दोनों किसी कि नहीं सुनते। करण जौहर के सेगमेंट में, प्रियंका को सबसे ज्यादा वोट मिले, जिसमें सभी ने उनसे साफ दिल की बात कही। जहां टीना दत्ता ने प्रियंका को ‘मदर टेरेसा’ कहा, वहीं गोरी नागोरी ने कहा कि उन्हें लगता है कि प्रियंका शो में ‘सबकी माँ’ बनने की कोशिश करती हैं। दूसरी ओर, प्रियंका ने अपना बचाव करते हुए कहा कि वह सिर्फ अपना खेल खेल रही है और कुछ नहीं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: