Priyanka Chopra & Nick Jonas Diwali: प्रियंका निक एक साथ हुए स्पॉट, मां मधु चोपड़ा भी आईं नजर

Priyanka Chopra & Nick Jonas Diwali: प्रियंका निक एक साथ हुए स्पॉट, मां मधु चोपड़ा भी आईं नजर

Priyanka Chopra & Nick Jonas Diwali: प्रियंका निक एक साथ हुए स्पॉट, मां मधु चोपड़ा भी आईं नजर

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने हर साल की तरह इस साल भी दिवाली को खास अंदाज में सेलीब्रेट किया। रौशन के इस पर्व पर दोनों को एंजेलिस के एक होटल में स्पॉट किया गया। इस दौरान कपल के साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) भी साथ नजर आईं।

विज्ञापन

रेस्टोरेंट के अंदर से वायरल हो रही इस पावर कपल की तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। दोनों ने आउटिंग के दौरान ट्रेडिशनल आउटफिट पहन रखे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए निक ने मधु का हाथ थाम रखा है, जबकि प्रियंका उनके सामने चल रही हैं।

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा और मधु इंडियन सलवार कुर्ता पहना, तो वहीं निक काले रंग की जैकेट और मैचिंग पैंट में देखे गए। दिवाली की रात तीनों ने फैंसी डिनर का आनंद लिया। तस्वीरें सामने आने के बाद नेटिजेंस निक की तारीफ करते नहीं थक नहीं थक रहे हैं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CkGeCTQuKBu/?utm_source=ig_web_copy_link

एक फैन पेज पर साझा की गई इन पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक यूजर ने लिखा, “निक इतना ध्यान रखने वाले हैं और अपनी खूबसूरत सास के साथ प्यारा बंधन साझा करते हैं।” दूसरे ने लिखा, “अति विनम्र”, जबकि एक अन्य ने प्रियंका और निक की तारीफ करते हुए लिखा, “दोनों साथ में कितने प्यारे लग रहे हैं।”

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CkG8099OZsj/?utm_source=ig_web_copy_link

इस साल की शुरुआत में अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का स्वागत करने के बाद प्रियंका और निक की ये पहली दिवाली है। वहीं पिछले साल, प्रियंका और निक ने लॉस एंजिल्स में अपने घर पर एक भव्य दिवाली पार्टी रखी थी, जिसमें मॉडल क्रिसी तेगेन और गायक जॉन लीजेंड जैसे सेलिब्रिटी मेहमानों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CkHlGlHuYsM/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो, प्रियंका ने रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित अपनी पहली वेब सीरीज, ‘सिटाडेल’ की शूटिंग पूरी कर ली है। उनकी दो हॉलीवुड फिल्में हैं जो जल्द ही रिलीज होंगी- ‘एंडिंग थिंग्स’ और ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’। उनके पास पाइपलाइन में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ ‘जी ले जरा’ भी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ