Bigg Boss 16: इस वीकेंड आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट, सुंबुल तौकीर के पिता लगाएंगे शालीन भनोट की क्लास

Bigg Boss 16: इस वीकेंड आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट, सुंबुल तौकीर के पिता लगाएंगे शालीन भनोट की क्लास

Bigg Boss 16: इस वीकेंड आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट, सुंबुल तौकीर के पिता लगाएंगे शालीन भनोट की क्लास

विज्ञापन

मुंबई: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) अपनी रफ्तार पकड़ चुका है और दूसरे हफ्ते के साथ ही घर में शुरू हो गई है नई दोस्ती और दुश्मनी भी।

कप्तानी से लेकर वेक-अप अलार्म तक, निर्माताओं ने इस सीजन में बहुत सारे ट्विस्ट लाए हैं और कुछ ही हफ्तों के भीतर, सुंबुल तोकीर (Sumbul Touqeer) के पिता वीकेंड का वार के मंच पर सलमान खान (Salman Khan) के साथ देखे जा सकते हैं। इस दौरान टीना दत्ता (Tina Dutta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) पर उन्होंने जमकर अपना गुस्सा निकाला।

विज्ञापन

शो की शुरुआत के दौरान शालीन और सुंबुल को लेकर काफी शोर-शराबा हुआ था। दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी लग रही थी और रोमांस की अफवाहें पहले ही उड़ चुकी थीं। हालांकि, इसके तुरंत बाद टीना दत्ता के साथ शालीन की नजदीकियां बढ़ती नजर आईं और दोनों को अक्सर सुंबुल की पीठ पीछे बातें करते देखा गया।

सोशल मीडिया पर प्रशंसक फैंस के बीच भी इस बात को लेकर जंग छिड़ी है कि सुंबुल को टीना दत्ता और शालिन भनोट पर भरोसा करने के बजाय पहले से ही अपना व्यक्तिगत खेल कैसे खेलना चाहिए था। इस सब को जोड़ते हुए, इमली फेम सुंबुल के पिता ने अपनी बेटी के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए दोनों को फटकार लगाई।

विज्ञापन

https://twitter.com/BiggBoss/status/1580626429573595136?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1580626429573595136%7Ctwgr%5Ee1da84d81e303de6af146f8c81f47cc6d6c909de%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.koimoi.com%2Fbigg-boss%2Fbigg-boss-16-sumbul-toqueers-father-blasts-shalin-bhanot-tina-datta-tumne-uska-tamasha-bana-diya-kis-tarah-use-kiya%2F

कलर्स द्वारा साझा किए गए लेटेस्ट वीडियो में, सुंबुल तोकीर के पिता को बिग बॉस 16 के मंच पर सलमान खान के साथ खड़े देखा गया जा सकता है। प्रोमो में सुंबुल के पिता टीवी स्क्रीन के माध्यम से घरवालों से बात करते नजर आ रहे हैं। वो कहते हैं “जितनी प्योर हार्टेड तुम हो ना, उससे मैं डर गया हूं। देखो दुनिया कैसी है।”

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CjqfJ2gNXG5/?utm_source=ig_web_copy_link

 

विज्ञापन

वहीं शालीन भनोट को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “तुमने उसका तमाशा बना दिया है। मुझे उम्मीद भी नई थी आपसे की आप इस तरह की हरकत करोगे। सुंबुल तुम देख रही हो तुम्हें किस तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। जो चिजे हो रही है वो बोहोत हर्ट कर रही है मुझे।”

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ