Bigg Boss 18 में जाने से पहले ही इस एक्टर ने तोड़ा नियम? बिग बॉस के नाम पर पत्नी ने ले ली चुटकी

Shoaib Ibrahim in Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में हिस्सा लेने से पहले अब शोएब इब्राहिम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनकी पत्नी बिग बॉस का जिक्र कर रही हैं।

Shoaib Ibrahim in Bigg Boss 18

Shoaib Ibrahim in Bigg Boss 18

विज्ञापन

Shoaib Ibrahim in Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 अक्टूबर से पहले हफ्ते से शुरू होने वाला है, ऐसे में फैंस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। शो में हिस्सा लेने वाले कई कंटेस्टेंट्स का नाम अब सामने आ चुका है। हालांकि अभी कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है कि कौन-कौन शो में नजर आएगा। इसी बीच शो के लिए जिस एक कंटेस्टेंट का नाम सबसे पहले सामने आ रहा था वो थे टीवी एक्टर शोएब इंब्राहिम। शोएब का नाम बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए सबसे पहले आया था, ऐसे में अब एक्टर की पत्नी ने एक वीडियो में खुद ही इस बात का हिंट दे दिया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

पत्नी दीपिका ने बताई शोएब की तैयारी

शोएब इब्राहिम की पत्नी दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने अब पति की चुटकी ली है। अपने व्लॉग में दीपिका ने बताया है कि आखिर बिग बॉस 18 के लिए शोएब कैसे तैयारी कर रहे हैं। दरअसल व्लॉग में शोएब इंब्राहिम रोटी बनाने के लिए आटा लगा रहे थे कि तभी साथ में खड़ी उनकी पत्नी और बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने हंसते-हंसते कह दिया कि बिग बॉस की तैयारी हो रही है। दीपिका की इस बात पर शोएब को समझ ही नहीं आया कि वो इस पर क्या रिएक्ट करें तो वो कुछ देर के लिए तो पत्नी को देखते रहे, उसके बाद शोएब ने बिना कुछ बोले उस बात को हंसी-हंसी में ही टाल दिया।

Advertisment

बिग बॉस में जाने से पहले नहीं कर सकते रिवील

बिग बॉस में हर साल हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के कॉन्ट्रैक्ट में लिखा होता है कि वो शो के मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट या फिर फाइनल डे से पहले खुद रिवील नहीं कर सकते हैं कि वो शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। यही वजह है कि पूछने पर भी बहुत सारे कंटेस्टेंट चुप्पी साध लेते हैं और सही समय आने का जिक्र करते हैं। वीडियो में शोएब की पत्नी ने मजाक-मजाक में इस बात की तरफ तो इशारा जरूर किया है कि शो के लिए शोएब अब खुद को तैयार कर रहे हैं। ऐसे में अब सवाल ये है कि क्या शोएब और उनकी पत्नी ने गलती से बिग बॉस के बड़े रूल का उल्लंघन हो गया है, हालांकि शोएब ने सीधा-सीधा इस मामले पर कुछ रिएक्ट नहीं किया है।

बिग बॉस 18 के संभावित कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 18 में जाने के लिए जिन सेलेब्स का नाम सामने आ रहा है वो हैं- निया शर्मा शोएब इब्राहिम, न्यारा बनर्जी , शिल्पा शिरोडकर, मीरा देओस्थले, सैली सालुंखे, शांति प्रिया, अविनाश मिश्रा, देब चंद्रिमा सिंघा रॉय और चाहत पांडे। वहीं जिनसे अभी बातचीत जारी है, उसमें शहजादा धामी, जान खान, करण वीर मेहरा, करम राजपाल, पद्मिनी कोल्हापुरे का नाम शामिल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ