क्या अब Colors पर नहीं आएगा Bigg Boss? प्रोड्यूसर्स ने खुद को किया अलग!

पिछले कई सालों से कलर्स चैनल पर आ रहा बिग बॉस शो अब किसी और चैनल पर आ सकता है। जी हां, इस साल बिग बॉस कलर्स को छोड़कर किसी और चैनल पर नजर आ सकता है। आखिर ऐसा क्यों और कैसे हो सकता है, चलिए आपको बताते हैं।

Bigg Boss 19 is in Big Trouble

Bigg Boss 19 is in Big Trouble

विज्ञापन

टीवी की दुनिया में एक बड़ी उथल-पुथल मचाने वाली खबर सामने आ रही है। जिस रिएलिटी शो ने सालों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है, अब वही शोज गंभीर संकट के दौर से गुजरते नजर आ रहे हैं। खबरें आ रही हैं कि प्रोडक्शन हाउस Banijay Asia ने अचानक ‘खतरों के खिलाड़ी’ से खुद को अलग कर लिया है, जिससे न सिर्फ शो का भविष्य अधर में लटक गया है, बल्कि अब बिग बॉस जैसे सबसे बड़े रिएलिटी शो पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

खतरों के खिलाड़ी पर ब्रेक?

टीवी के सबसे रोमांचक शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नया सीजन अभी शुरू भी नहीं हुआ था कि उससे पहले ही इसकी नींव डगमगाने लगी है। शो को प्रोड्यूस करने वाली कंपनी Banijay Asia ने अचानक इससे अलग होने का फैसला कर लिया है। इस फैसले ने शो के फैंस को चौंका दिया है और टीवी इंडस्ट्री को भी एक बड़े झटके में डाल दिया है।

Advertisment

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रोडक्शन हाउस और चैनल के बीच लंबे समय से कुछ मुद्दों को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन अब जाकर बात इस मोड़ पर आ पहुंची है कि Banijay ने हाथ खींच लिए हैं। इस फैसले का असर केवल एक शो तक सीमित नहीं है।

बिग बॉस का भविष्य भी अधर में

‘बिग बॉस’ भारतीय टेलीविजन का सबसे चर्चित और हाई-TRP रिएलिटी शो माना जाता है। लेकिन अब जब Banijay Asia और उसकी सहयोगी कंपनी Endemol Shine ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ छोड़ने का फैसला किया है, तो ‘बिग बॉस’ की स्थिरता भी खतरे में पड़ गई है।

विज्ञापन

भारत में ‘बिग बॉस’ को Endemol Shine India प्रोड्यूस करती है और उसके पास इस शो के सभी प्रोडक्शन राइट्स हैं। ऐसे में अगर ये कंपनी भी पीछे हटती है, तो शो का पूरा ढांचा बदल सकता है। यहां तक कि शो को किसी और चैनल पर शिफ्ट करने की नौबत भी आ सकती है, जिससे दर्शकों के बीच भ्रम और निराशा पैदा हो सकती है।

विज्ञापन

Colors TV के लिए बढ़ी चिंता

Colors TV चैनल, जो इन दोनों मेगा शोज को प्रसारित करता है, इस वक्त बड़े संकट से गुजर रहा है। इन शोज के दम पर चैनल को लगातार हाई रेटिंग्स मिलती थीं। अब जब दोनों प्रोजेक्ट्स खतरे में हैं, तो चैनल की TRP, ब्रांड वैल्यू और दर्शकों का भरोसा तीनों ही प्रभावित हो सकते हैं।

आने वाले दिनों में सामने आ सकता है बड़ा ऐलान

फिलहाल दर्शकों को इंतजार है कि चैनल और प्रोडक्शन हाउस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया जाए। क्या Banijay Asia सिर्फ ‘खतरों के खिलाड़ी’ से अलग हुआ है या ‘बिग बॉस’ भी लिस्ट में शामिल है? क्या अब कोई नया प्रोड्यूसर इन शोज को संभालेगा या शो का फॉर्मेट ही बदल जाएगा? इन सभी सवालों के जवाब आने वाले दिनों में मिल सकते हैं, लेकिन इतना तय है कि रिएलिटी टीवी की दुनिया में एक बड़ा तूफान दस्तक दे चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ