हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आनंद पंडित की दिवाली पार्टी में बिग बी से लेकर अजय देवगन तक ने धमाकेदार एंट्री, देखें

विज्ञापन
आनंद पंडित की दिवाली पार्टी में बिग बी से लेकर अजय देवगन तक ने धमाकेदार एंट्री, देखें

मुंबई: पूरे देश में दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है। सभी ने इस त्योहार को अपने-अपने तरीके से मनाना शुरू कर दिया है। बॉलीवुड में भी दिवाली के त्योहार की धूम देखने को मिल रही है।

एक के बाद एक दिवाली पार्टीज का सिलसिला जारी है, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में, फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने भी अपने घर पर एक दिवाली पार्टी की मेजबानी की जिसमें बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन से लेकर अजय देवगन तक शामिल हुए ।

अभी पढ़ें – Jaya Bachchan Viral Video: दिवाली के मौके पर भी जया ने लगाई पैप्स को फटकार, बता डाला ‘घुसपैठिया’

विज्ञापन

दिवाली पार्टी में ‘बिग बी’ की धमाकेदार एंट्री
आनंद पंडित की दिवाली पार्टी का वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन कलरफुल कुर्ते में नजर आ रहे हैं और बेहद हैंडसम लग रहे हैं। इतना ही नहीं, वो अभी तक किसी भी पार्टी में नहीं दिखे थे, ऐसे में ये पहला मौका था जब बिग बी को किसी दिवाली पार्टी में देखा गया। यहां उन्होंने अपनी उपस्थिती से पार्टी की पूरी लाइमलाइट चुरा ली। एंट्री के दौरान सभी की निगाहें उन्हीं पर टिकी हुई थीं।

अजय देवगन हुए स्पॉट
आनंद पंडित ने पार्टी में खुद अमिताभ बच्चन का स्वागत किया और पैपराजी को जमकर पोज दिए साथ में दिवाली की शुभकामनाएं भी दी। वीडियो में हर कोई सिंपल लुक में नजर आ रहा है और पैपराजी के सामने फोटो क्लिक करवा रहा है। इसके अलावा एक और रेयर एंट्री देखने को मिली और वो एक्टर अजय देवगन की।

विज्ञापन

अजय उन सितारों में से एक हैं जो इस तरह की पार्टीज को अवॉइड करते हैं और बहुत कम ही नजर आते हैं। मगर आनंद पंडित की पार्टी में वो पत्नी काजोल के साथ पहुंचे। बॉलीवुड इंडस्ट्री की दमदार जोड़ियों में से एक काजोल और अजय ने साथ में पैप्स के लिए पोज भी दिए।

ये सितारे भी हुए शामिल
आनंद पंडित की दिवाली पार्टी में अनुपम खेर भी पहुंचे। उन्होंने इस दौरान सफेद कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। इनके अलावा दिग्गज अभनेता जितेंद्र और राकेशन रौशन ने भी अपनी उपस्थिती से चार चांद लगाए। आनंद पंडित की पार्टी में ऋतिक रोशन भी नजर आए, जिन्होंने अपने कैजुअल लुक से फैंस का दिल चुराया। इतना ही नहीं इस पार्टी में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार भी शामिल हुए।

विज्ञापन

इंटरनेट पर ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें तमाम सेलेब्स नजर आ रहे हैं।

अभी पढ़ें – एकता कपूर की दिवाली पार्टी में टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, देखें वीडियो

विज्ञापन

 

 

शुभ दीपावली!

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola