Bibek Pangeni Last Video Viral: सोशल मीडिया सेंसेशन और इंफ्लुएंसर बिबेक पंगेनी (Bibek Pangeni) कैंसर के आगे हार गए और बीते दिन उनका निधन हो गया है। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद से उन्हें फॉलो करने वाले यूजर्स का दिल टूट गया है। बिबेक पंगेनी की मौत 19 दिसंबर 2024 को हुई। बिबेक की पत्नी सृजना सुबेदी ने अपने पति का मरते दम तक साथ दिया और हर एक पल की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। उनके ये वीडियो हर उस इंसान के लिए प्रेरणा बने जो इस जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं।
अब बिबेक और उनकी पत्नी सृजना सुबेदी का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को देख लोग भावुक हो गए हैं और बिबेक की मौत पर दुख जता रहे हैं…
किस बीमारी से जूझ रहे थे बिबेक
बिबेक पंगेनी सोशल मीडिया पर बहुत फेमस थे। उनकी मौत की खबर इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई है। दरअसल वो ब्रेन ट्यूमर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे, बिबेक को तीसरे स्टेज का ब्रेन कैंसर था जिसका इलाज चल रहा था। लेकिन बिबेक जिंदगी की जंग हार गए और बीते दिन दुनिया को अलविदा कह गए।
यह भी पढ़ें: कैंसर का दर्द झेल रही Hina Khan ने शेयर किया खास पोस्ट- लिखा- ‘बिना गलती के आराम करो’
आखिरी वीडियो वायरल
बिबेक पंगेनी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे लेकिन उनका पॉजिटिव नेचर लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बना। उनकी पत्नी सृजना सुबेदी इंस्टाग्राम पर हर पल के वीडियो और फोटो शेयर करती रहती थीं। वो अपने पति के साथ हर कदम पर साथ थीं और अब उनका आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है जो 1 दिसंबर 2024 को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो में श्रीजना अपने पति को प्यार से सहलाती हुई नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर पति की सेहत की चिंता साफ नजर आ रही है, जिसे देख यूजर्स का दिल पसीज गया है।
यूजर्स हुए भावुक
ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें कई लोगों ने इस पोस्ट पर अपने कमेंट किए और अब निधन के बाद शोक जता रहे हैं। वहीं बहुत से लोगों को अब पति की मौत के बाद सृजना सुबेदी की चिंता सता रही है। एक यूजर ने लिखा- दीदी मैंने देवी नहीं देखी है लेकिन आपको देखकर लगता है कि आपके जैसी ही होंगी। दूसरे ने लिखा- भगवान आपको इस दुखी समय में शक्ति दे।
तीसरे ने लिखा- मैंने अभी उनके निधन की खबर देखी। यदि यह सच है, तो आपने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, और मुझे आशा है कि भगवान आपको इससे उबरने की शक्ति देंगे। चौथे ने लिखा- आपके नुकसान के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मैं आपको प्यार और ढेर सारी ताकत भेज रहा हूं। एक ने लिखा- मुझे यकीन नहीं है कि जो खबर मैंने सुनी है वह सच है या नहीं, लेकिन कृपया मजबूत बने रहें! आप एक योद्धा हैं। इसी तरह के और भी कई सारे कमेंट आए हैं।
यह भी पढ़ें: कैंसर का दर्द झेल रहीं Hina Khan की पोस्ट, I Am Married..देख चौंके फैंस
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines