हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mrs Earth Elite 2026: भारत की भूमिका शाजवानी के सिर सजा मिसेज अर्थ एलीट 2026 का खिताब, दुनियाभर में देश का नाम किया रोशन

भारत की भूमिका शाजवानी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रौशन किया है, उन्होंने मिसेज अर्थ एलीट 2026 की विजेता बनी है. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

विज्ञापन
Bhumika Shajwani ने जीता मिसेज अर्थ एलीट 2026 का खिताब

भारत की भूमिका शाजवानी ने दुनियाभर में देश नाम रोशन किया है. मिसेज अर्थ एलीट 2026 का ताज भूमिका ने अपने नाम कर लिया है. यह ताज सिर्फ खूबसूरती पर नहीं बल्कि आत्मविश्वास, समाज और समझदारी के साथ काम करने की अच्छी सोच का प्रतीक भी माना जाता है. देश की बेटी भूमिका ने इसे जीत कर इतिहास रच दिया है.

यह भी पढ़ें: JioHotstar की ये मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज उड़ा देगी होश, क्लाइमैक्स तक नहीं हटेंगी निगाहें

भूमिका शाजवानी ने की कड़ी मेहनत

भारत की भूमिका शाजवानी ने इस मुकाम तक पहुंचने में काफी मेहनत की है. उन्होंने जजों के सामने अपने विचारों को रखा और उन्हें प्रभावित किया. भूमिका ने पर्यावरण से लेकर महिला सशक्तिकरण को भी लेकर अपनी राय रखी थी. खात बात यह थी कि भूमिका ने सिर्फ अपनी बातें ही नहीं रखी बल्कि ऐसे कामों के लिए अपनी योजनाएं भी साझा किया है. उन्होंने जजों से साफ किया कि वो जमीन पर सच में बदलाव भी ला सकती हैं.

विज्ञापन

आपको बता दें कि भूमिका ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष भी किया है. उन्होंने इसके लोगों के बीच जाकर काम किया है साथ ही उन्होंने अपनी फिटनेस और पब्लिक स्पीकिंग को लेकर भी काफी मेहनत की है. इस मुकाम को हासिल करने के लिए भूमिका ने शांत स्वभाव के साथ लोगों के जीवन को समझती है और उनके जीवन में आए बदलाव को करीब से जाना है. यही भूमिका की सबसे बड़ी जीत का कारण बना है.

यह भी पढ़ें: ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, बंटवारे के दर्द और इंसानियत की कहानी छू जाएगी दिल

विज्ञापन

भूमिका ने शेयर किया जीत का वीडियो

जीत के बाद भूमिका का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी खुश नजर आ रही है. भूमिका ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसके बाद एंटरटेनमेंट, समाजसेवा और फैशन से जुड़े कई लोग उन्हें बधाईयां दे रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोग खास तौर पर भूमिका की तारीफ उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों की कर रहे हैं. भूमिका ने पर्यावरण की रक्षा, महिलाओं की शिक्षा और बेहतर जीवन के मुद्दे को उठाया है. हालांकि, Mrs Earth Elite 2026 का खिताब जीतने के बाद भूमिका शाजवानी के पास एक ऐसा मंच मिल गया है, जहां, वो अपने काम को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola