Bhooth Bangla Monday Test Report: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का 11वें दिन काफी बुरा हाल रहा. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में सोमवार को काफी गिरावट देखने को मिली. बता दें कि दूसरे वीकेंड को अच्छा प्रदर्शन करने के बाद मंडे टेस्ट में यह फिल्म खरी नहीं उतर पाई है. आइए जानते हैं फिल्म की अब तक की कुल कमाई.
यह भी पढ़ें: OTT पर खौफ फैलाने आ रही 130 मिनट की ये Fantasy Horror फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
---विज्ञापन---
भूत बंगला के 11वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अक्षय कुमार की भूत बंगला ने अपने 11वें दिन यानी सोमवार को मात्र 3.65 करोड़ का नेट कारोबार किया है, जो दूसरे वीकेंड की कमाई से काफी कम है. दूसरे रविवार को फिल्म ने अकेले लगभग 12.50 करोड़ कमाए थे. सोमवार को फिल्म की कमाई में करीब 70.8% की गिरावट दर्ज की गई है.
---विज्ञापन---
भूत बंगला के नेट कलेक्शन
अगर अक्षय कुमार की भूत बंगला के नेट कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने रिलीज के बाद से इन 11 दिनों में कुल ₹117.05 करोड़ का कलेक्शन किया है. यह आंकड़ा भारतीय घरेलू बाजार का है. फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बता करें, तो दुनियाभर से फिल्म ने लगभग ₹188.75 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla Box Office Collection Day 11: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की हालत
---विज्ञापन---
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी
करीबन 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की यह सुपरहिट जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर ऐसी धमाकेदार फिल्म लेकर आई है. इससे पहले उन्होंने साथ में 'खट्टा मीठा' साल 2010 में बनाई थी. लेकिन अब भूत बंगला को भी काफी प्यार मिल रहा है. इस फिल्म को बनाने में कुल 120 करोड़ का खर्चा आया है. वहीं अगर कमाई की बात करें, तो फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और प्रॉफिट में चल रही है.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: टीवी जगत को लगा बड़ा झटका, ‘चंद्रकांता’ एक्टर Bharat Kapoor का 80 की उम्र में निधन