Collection Day 15: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) 25 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसने फैंस को काफी इंप्रेस किया है।
फिल्म को समीक्षकों के अलावा दर्शकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और ट्विटर पर इसने खूब वाह-वाही बटोरी। चलिए जानते हैं कमाई के मामले में इसने कैसा रिस्पॉन्स किया है।
Bhediya Box Office Collection Day 15
हिंदी फिल्मों की हालत को देखते हुए ‘भेड़िया’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है। इसने पहले दिन 7.48 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन इसने 9.57 करोड़ रुपए की बिजनेस की है। तीसरे दिन कमाई में उछाल देखने को मिली और इसी के साथ इसने 11.50 करोड़ रुपए की कमाई की।
वहीं चौथे दिन की कमाई पर एक नजर डालें तो फिल्म ने महज 3.85 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। पांचवे दिन 3.45 करोड़ कमाए, तो छठे दिन ये आंकड़ा 3.20 करोड़ रहा। भेड़िया के एक हफ्ते के कलेक्शन पर नजर डालें तो इसने 42 करोड़ का आंकड़ा छुआ।
फिल्म ने 11वें दिन 1.61 करोड़ और 12वें दिन इसने गिरावट के साथ 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। 13वें दिन ‘भेड़िया’ ने 1.25 करोड़ का बिजनेस किया और 14वें दिन इसने 1.10 करोड़ कमाए है। वहीं अब फिल्म ने अपने 15वें दिन 0.95 करोड़ की कमाई की है। अब इसका बॉक्स ऑफिस पर 58.18 करोड़ रुपय हो गया है और ये जल्द ही 60 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है।
सिनेमाघरों में इस फिल्म का मुकाबला अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म ‘दृश्यम 2’ और कई अन्य फिल्मों से है, जो बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है।
और पढ़िए – Salaam Venky Review: सलाम वेंकी देखेंगे तो बहुत रोएंगे, इसलिए दिल को कड़ा कर देखिए
फिल्म के बारें में
फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है, जिन्होंने 2019 की कॉमेडी ‘बाला’ और ‘स्त्री’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं। निर्माता दिनेश विजन द्वारा समर्थित, यह फिल्म उनके हॉरर-कॉमेडी का हिस्सा है जिसमें ‘स्त्री’ और ‘रूही’ शामिल हैं, जिसमें राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा भी हैं।
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
8 mins agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
46 mins agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
2 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
3 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
4 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
5 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
13 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines