Divya Agarwal Marriage Controversy: रियलिटी शो The 50 शो में हर रोज सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट की पर्सनल लाइफ को लेकर गॉसिप मिल रही है. कोई अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बता रहा, तो किसी की नई शादी के बावजूद पति के दूर रहने की खबरे सुर्खियां पकड़ रही हैं. हाल फिलहाल की एक बहस के दौरान दिव्या अग्रवाल की पर्सनल लाइफ फिर से एकबार हैडलाइंस बनती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें उनकी शादीशुदा जिंदगी पर सवाल उठ रहे हैं.
दिव्या अग्रवाल और भाव्या सिंह के बीच का झगड़ा
इस सो में अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल और इंफ्लुएंसर भाव्या सिंह के बीच जमकर बहस हुई. इस दौरान भाव्या सिंह ने दिव्या पर गंभीर आरोप लगाए, जिससे सबकी जुबान पर यही सवाल है – क्या दिव्या की शादी सच में खतरे में है? बता दें कि दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी की विजेता हैं. उन्होंने कुछ साल पहले बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर से शादी की थी. लेकिन उनकी इस शादी पर अब सवाल उठाए जा रहे हैं.
दिव्या पति से अलग रहती हैं?
दिव्या अग्रवाल और पति अपूर्व पडगांवकर शादी के बाद दोनों खुश दिखते थे, लेकिन अब शो में भाव्या सिंह ने दावा किया कि दिव्या अपने पति से अलग रहती हैं. भाव्या ने कहा, “वो अपने पति से अलग रहती हैं. दीवाली पर उनके घर में असली फटाके फूटे थे.” उन्होंने दिव्या को ‘गोल्ड डिगर’ भी कहा, यानी ऐसा व्यक्ति जो पैसे के लिए रिश्ते बनाता है. भाव्या ने यह भी कहा कि दिव्या फेक हैं और लोग उन्हें गोल्ड डिगर कहते हैं.
टास्क के दौरान हुआ झगड़ा
दोनों के बीच यह झगड़ा टास्क के बाद हुई. इसमें भाव्या ने गुस्से में आकर दिव्या और अन्य कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल उठाए थे. इस बात को सुनते ही दिव्या फूट-फूटकर रोने लगी. उन्होंने कहा कि वे शो छोड़ना चाहती हैं. इस घटना से शो में हड़कंप मच गया.
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन
दिव्या की निजी जिंदगी के बारे में ऐसी बात सुनकर फैंस हैरान थे. सोशल मीडिया पर दिव्या के शादीशुदा जीवन लोग खूब टिप्पणी कर रहे हैं. कुछ लोग भाव्या के आरोपों पर गुस्सा हैं, तो कुछ दिव्या के बारे में अफवाहें फैला रहे हैं. हालांकि, अभी तक दिव्या और उनके पति अपूर्व की तरफ से उनके रिश्ते को लेकर कई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
पहले भी दिव्या हुई थी ट्रोल
इससे पहले भी दिव्या की शादी पर सवाल उठ चुके हैं, जिसमें उन्हें गोल्ड डिगर कहा गया है. भाव्या से आए इस बयान ने पुरानी ट्रोलिंग को फिर से जगा दिया है. रियलिटी शो में अक्सर ऐसे ड्रामा होते हैं, जो लोगों का ध्यान खींचते हैं. लेकिन निजी जीवन पर ऐसे आरोप लगाना सही नहीं है. दिव्या की शादी के बारे में सच्चाई क्या है, यह समय बताएगा.
यह भी पढ़ें: रंगा इज बैक! फहद फासिल ने ‘Aavesham 2’ पर लगाई मुहर, जानें कब होगी सिनेमाघरों में रिलीज?
संबंधित खबरें
21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
34 mins ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
22 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
23 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines