हेयरड्रेसर के सुसाइड अटेम्प्ट से फिल्म इंडस्ट्री में बवाल, 11 लोगों पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Bengali Hairdresser Attempts Suicide: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के बाद अब बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बंगाली इंडस्ट्री की हेयरड्रेसर ने सुसाइड करने की कोशिश की है। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

Suicide Case

Bengali Hairdresser Attempts Suicide: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के मामलों ने सभी को हैरान कर दिया था। हेमा कमेटी की रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि कई एक्ट्रेसेस अब तक बड़े प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और एक्टर्स द्वारा यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुकी हैं। मलयालम इंडस्ट्री के बाद अब बंगाली इंडस्ट्री में भी हाल ही में हुई घटना ने सनसनी मचा दी है। दरअसल अब एक महिला ने बंगाली सिनेमा के काले सच को उजागर किया है। वो महिला इंडस्ट्री से इतनी परेशान हो गई कि उनसे सुसाइड करने की कोशिश की। साथ ही महिला ने सुसाइड लेटर में काफी बड़े खुलासे किए हैं।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

मलयालम, तमिल और तेलुगु सिनेमा में भी कई एक्ट्रेसेस ने शोषण को लेकर खुलासे किए थे, अब इस लिस्ट में बंगाली इंडस्ट्री का भी नाम जुड़ गया है। दरअसल बंगाल फिल्म इंडस्ट्री की सीनियर फीमेल हेयरड्रेसर ने 11 लोगों पर हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाते हुए खुदकुशी करने की कोशिश की है। महिला ने हेयरड्रेसर गिल्ड के 11 सदस्यों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला की इस शिकायत के बाद हर कोई हैरान है।

विज्ञापन

शोषण से दुखी होकर सुसाइड की कोशिश

21 सितंबर को महिला हेयरड्रेसर ने एक लेटर लिखा है जिसमें उसने गिल्ड के कई सदस्यों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही पश्चिम बंगाल के हरिदेवपुर थाने में मामला भी दर्ज कराया है। इसके बाद पीड़िता ने खुदकुशी की कोशिश की तो उन्हें उनकी बेटी ने बचा लिया। फिलहाल महिला एमआर बांगुर अस्पताल में भर्ती है। आपको बता दें इस पूरी घटना के बाद अब बंगाली इंडस्ट्री में भी यौन उत्पीड़न के केस को हवा मिल गई है।

हेयरड्रेसर महिला पिछले काफी समय से अपनी आवाज उठाने की कोशिश कर रही थी लेकिन उसकी कही पर भी सुनवाई नहीं हो पा रही थी। महिला हेयरड्रेसर को गिल्ड की तरफ से सस्पेंड भी कर दिया गया था, जिससे वो काफी परेशान हो गई थी। आखिर में उसने खुदकुशी को ही एक मात्र रास्ता समझा अपनी सारी तकलीफों से निजात पाने का, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। सही समय पर महिला की बेटी आ गई और हेयरड्रेसर की जान बच गई।

विज्ञापन

सुसाइड नोट में हेयरड्रेसर हुईं इमोशनल

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला हेयरड्रेसर ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की थी। सीनियर हेयरड्रेसर खुद को सस्पेंड किए जाने से काफी परेशान थीं। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में जिक्र किया कि, ‘मुझे 1 मई से तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी वो लोग मुझे ठीक से काम नहीं करने दे रहे हैं। मैं अपने परिवार की जिम्मेदारियों को ठीक से नहीं निभा पा रही हूं। मुझे आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसके लिए मेरे गिल्ड के समिति सदस्य जिम्मेदार है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ