नई दिल्ली: सुप्रसिद्ध कवि, फिल्म गीतकार और टीवी पत्रकार आलोक श्रीवास्तव को हिन्दी आलोचना के प्रतिमान डॉ नामवर सिंह ने “दुष्यंत की परम्परा का आलोक” कहा है। अपने समकालीन रचनाकारों में ‘रिश्तों के कवि’ के रूप में चर्चित आलोक की रचना यात्रा को कमलेश्वर, गुलज़ार और जावेद अख़्तर जैसे दिग्गज क़लमकारों ने भी सराहा है।
आलोक की पुस्तक आमीन (कविता संग्रह) का शुमार हिन्दी की बेस्ट सेलर पुस्तकों में होता है। उनका कहानी संग्रह ‘आफरीन’ भी अत्यंत लोकप्रिय है। दोनों ही पुस्तक राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित हैं। आलोक की रचनाओं का गुजराती, मराठी और पंजाबी सहित रूसी भाषा में भी अनुवाद हो चुका है।
अभी पढ़ें – Thank God Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर डूबी सिद्धार्थ के फिल्म की नईया
वे एकमात्र युवा ग़ज़लकार हैं जिनकी रचनाओं को गज़ल गायक जगजीत सिंह और पंकज उदास, शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद ख़ान और शुभा मुद्गल सहित फ़िल्म जगत के लगभग हर बड़े गायक ने स्वर दिया है। महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेता आशुतोष राना द्वारा पढ़ी गईं आलोक की रचनाएँ सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं।
हाल ही आलोक द्वारा किया गया शिव तांडव स्तोत्र का सरल हिन्दी भावानुवाद भी ख़ूब वायरल हुआ जिसका पाठ आशुतोष राना ने किया था। आलोक ने प्रसिद्ध सितारवादक अनुष्का शंकर के साथ ट्रैवेलर एल्बम में भी काम किया, जिसे 2012 में ग्रैमी अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था।
हाल ही में संगीतकार एआर रहमान द्वारा प्रस्तुत फ़िल्म अटकन चटकन और फिल्म वोदका डायरीज के लिए भी आलोक ने गीत लिखे हैं। मप्र साहित्य अकादमी के दुष्यंत कुमार पुरस्कार से सम्मानित आलोक मास्को, रूस से अंतर्राष्ट्रीय पुश्किन पुरस्कार प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के कवि हैं। उन्हें वाशिंगटन डीसी में अंतर्राष्ट्रीय कविता पुरस्कार से भी नवाज़ा गया है और वे कथा यूके द्वारा ब्रिटेन की संसद हाउस ऑफ़ कॉमन्स में भी सम्मानित हो चुके हैं।
अभी पढ़ें – Kantara Box Office Collection Day 19: ‘कंतारा’ ने यश की KGF को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
इन दिनों फ़िल्म लेखन में सक्रिय आलोक श्रीवास्तव पेशे से टीवी पत्रकार हैं। भारत रत्न लता मंगेशकर और भारत के चौदहवें राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द पर, उनकी बनाई फ़िल्मों के लिए उन्हें ख़ूब सराहना प्राप्त हुई है। आलोक पिछले लगभग ढाई दशक से देश के बड़े मीडिया हाउसेस से जुड़े रहे हैं और पत्रकारिता के साथ साथ फ़िल्म लेखन में सक्रिय हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines