हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Batwara 1947 या Awarapan 2… दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका रहा कब्जा? जानें अब तक कितनी की कमाई

Batwara 1947 and Awarapan 2 Box office Collection: ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में तहलका मचा रही हैं. दूसरे दिन दोनों फिल्मों की कमाई में उछाल देखने को मिला है. सोशल मीडिया पर भी दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है.

विज्ञापन

Batwara 1947 and Awarapan 2 Box office Collection: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन ही तहलका मचा दिया है. दूसरे दिन दोनों फिल्मों की कमाई में उछाल देखने को मिला. सोशल मीडिया पर भी फिल्मों की स्टारकास्ट की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है. फैंस को इन दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार था. चलिए अब जानते हैं कि दूसरे दिन कौनसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई की है.

‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.50 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 34.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म के शोज 8,071 रहे. पहले दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में दोगुना उछाल देखने को मिला है. भारत में फिल्म ने 2 दिनों में अब तक 19.25 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 22.91 करोड़ रहा. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 26.41 करोड़ की कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें: Spider Man 4 Box Office Collection:15 अगस्त को ‘स्पाइडर-मैन 4’ की हुई बल्ले-बल्ले, 17वें दिन कमा डाले इतने करोड़

विज्ञापन

‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ की दूसरे दिन की कमाई में भी उछाल देखने को मिला है. दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 33.75 करोड़ की धांसू कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 55.0% रही. वहीं दूसरे दिन फिल्म के शोज 10,496 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 55.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 66.90 करोड़ रहा. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 72.90 हो गया है.

यह भी पढ़ें: प्रभास की ‘फौजी’ का नया पोस्टर हुआ आउट, फैंस की बढ़ीं धड़कनें; जानें सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

कमाई के मामले में सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ आगे निकल गई है. ‘आवारापन 2’ का क्रेज ‘बंटवारा 1947’ से ज्यादा दिखाई दे रहा है. वहीं ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के साथ-साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी लीड रोल में हैं. इसके साथ ही ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल के साथ-साथ करण देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और कनिका कपूर लीड रोल में हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola