Salman Khan ने बिग बॉस 18 की शूटिंग को रोका, बाबा सिद्दीकी की मौत से सदमे में 'भाईजान'

Baba Siddique Death: बाबा सिद्दीकी के मौत की खबर सुन कर सलमान खान बहुत दुखी हो गए , जिसके बाद सलमान खान ने रियालिटी शो Big Boss 18 की शूटिंग को रोक दिया है।

baba and salman

baba and salman

Baba Siddique Death: Bigg Boss 18 को सलमान खान के लिए देखने वालों के लिए बुरी खबर है। सलमान खान ने रियालिटी शो की शूटिंग को रोक दिया है। सलमान ने यह फैसला उनके अजीज दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लिया। नवभारत टाइम्स की खबर के मुताबिक पुलिस ने सलमान खान को अस्पताल आने से रोका है। सलमान को घर में रहने को कहा गया है। बाबा सिद्दीकी की हत्या से सलमान खान को तगड़ा सदमा लगा है। जानकारी मिली है कि सलमान अभी आगामी प्रोजेक्ट पर काम नहीं करेंगे।

बता दें कि बाबा सिद्दीकी और सलमान खान की दोस्ती काफी गहरी थी। जहां सलमान ज्यादा इवेंट्स में जाने से बचते थे, वहीं वे बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में हमेशा अपनी मौजूदगी दर्ज कराते थे। बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान को तेज झटका लगा , जिसका असर रियलिटी शो Bigg Boss 18 की शूटिंग पर भी दिखाई दिया ।

Salman Khan

Salman Khan

सलमान के अजीज थे सिद्दीकी

सलमान और बाबा सिद्दीकी एक दूसरे के बहुत करीब है। सलमान खान और बाबा सिद्दीकी की दोस्ती संजय दत्त ने कराई थी। ये दोस्ती इतनी अच्छी और खास थी कि भाईजान के सिद्दीकी की सभी पार्टियों का हिस्सा बने है। बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर सुनकर सलमान काम बहुत दुखी और उन्होंने बिग बॉस 18 की शूटिंग अचानक कैंसिल कर दी।
बता दें कि सिद्दीकी रमजान के महीने में भव्य इफ्तार पार्टियों की मेजबानी करते रहे हैं। इसमें कई बड़ी बॉलीवुड हस्तियां, राजनेता और कई जानें माने लोग आते रहे हैं। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और किंग खान शाहरुख की आपसी अनबन को दूर करने का श्रेय भी बाबा सिद्दीकी को ही जाता है।

बेटे के ऑफिस के बाहर हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या 

बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हत्या बांद्रा (पूर्व) के खेरनगर के राम मंदिर इलाके में हुई, जहां 3-4 लोगों ने उन पर कई राउंड गोलियां चलाईं गई। ये गोलीबारी की घटना बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के पास हुई हैं। सिद्दीकी को सीने और पेट में गोली मारी गई, जहां हालत गंभीर होने के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ