हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Baba Siddique के मर्डर के बाद बढ़ी Salman Khan की सुरक्षा, टाइट सिक्योरिटी के बीच नजर आए 'भाईजान'

Baba Siddique Murder: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता और मुंबई में पूर्व कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी की मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। किसी को भी इस खबर पर भरोसा नहीं हो रहा है कि बाबा सिद्दीकी अब इस दुनिया में नहीं रहे।

विज्ञापन
Baba Siddique

Baba Siddique Murder: बीती रात आई खबर से हर कोई हैरान रह गया। एनसीपी अजित पवार गुट के नेता और मुंबई में पूर्व कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर ने पूरे देश को चौंका दिया है। राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पकड़ रखने वाले बाबा सिद्दीकी की मौत से इस वक्त हर तरफ हलचल बढ़ी हुई है। इस मर्डर के तार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी जोड़े जा रहे है, लेकिन बाबा सिद्दीकी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सदमे में बॉलीवुड

बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड के कई सितारों के करीबी थे, जिसमें सलमान खान भी शामिल हैं। जैसे ही भाईजान को घटना की जानकारी मिली, तो वो उनका हाल लेने के लिए अस्पताल जाने लगे, लेकिन सुरक्षा के चलते पुलिस ने उन्हें ना आने की सलाह दी। इस घटना के बाद सलमान खान की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और भाईजान टाइट सिक्योरिटी के बीच नजर आ रहे हैं।

टाइट सिक्योरिटी के बीच सलमान खान

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बवाल मचा हुआ है। बॉलीवुड के तमाम सितारे नम आंखों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस दौरान सलमान खान को भी अस्पताल जाते देखा गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में सलमान खान टाइट सिक्योरिटी के बीच नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जानकारी है कि बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद सलमान खान की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Bigg Boss 18 की शूटिंग रद्द

गौरतलब है कि सलमान खान को बाबा सिद्दीकी का अजीज दोस्त माना जाता है। ऐसे में इस घटना का असर भाईजान पर होना लाजिमी है। जी हां, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान ने रियलिटी शो Bigg Boss 18 की शूटिंग रोक दी। सलमान खान का बिग बॉस की शूटिंग रोकना जाहिर करता है कि बाबा सिद्दीकी की मौत का उन्हें गहरा सदमा लगा है।

सेलेब्स पहुंच रहे अस्पताल

ना सिर्फ सलमान खान बल्कि इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारों को अस्पताल के बाहर देखा गया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के अलावा, वीर पहारिया, संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त, खुद संजय दत्त, जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी समेत कई सेलेब्स नजर आए हैं।

यह भी पढ़ें- Salman Khan ने बिग बॉस 18 की शूटिंग को रोका, बाबा सिद्दीकी की मौत से सदमे में ‘भाईजान’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें