हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टाइगर की Baaghi 4 नहीं तोड़ पाई पहले पार्ट्स का रिकॉर्ड, 'बागी 2' और 'बागी 3' से कितनी पीछे?

Baaghi 4 Box Office Collection Day 1: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ पहले दो पार्ट्स को पीछे नहीं छोड़ पाई है। ये मूवी ‘बागी 2’ और ‘बागी 3’ से बॉक्स ऑफिस पर पीछे रह गई है। चलिए जानते है मूवी ने कितनी कमाई की है और बाकी पार्ट्स से ये कितने पीछे है?

विज्ञापन

Baaghi 4 Box Office Collection Day 1: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मूवी के रिलीज होने से पहले ही ऑडियंस में इसकी हाइप बनी हुई थी। अब फाइनली मूवी की रिलीज से फैंस काफी खुश हैं। वहीं ओपनिंग डे पर टाइगर श्रॉफ की ये एक्शन मूवी ने धमाकेदार कमाई की लेकिन इसके बावजूद भी ये मूवी पहले दो पार्ट्स ‘बागी 2’ और ‘बागी 3’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। चलिए जानते हैं बागी 4 इन दोनों पार्ट्स से कितनी पीछे है?

यह भी पढ़ें: Baaghi 4 या The Bengal Files… ओपनिंग डे पर किसने की ज्यादा कमाई? जानें पहले दिन का कलेक्शन

‘बागी 4’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन टाइगर श्रॉफ की मूवी ‘बागी 4’ ने 12 करोड़ का बिजनेस किया है। ओपनिंग डे पर इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 28.32% रही। सुबह के शो 22.16%, दोपहर के शो 26.37%, शाम के शो 27.51% और रात के शो 37.23% रहे। 12 करोड़ का बिजनेस करने के बाद भी टाइगर की ये मूवी ‘बागी’ के पहले दो पार्ट्स का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है।

विज्ञापन

पहले दो पार्ट्स से कितनी पीछे?

‘बागी 2’ की बात करें तो हिंदुस्तान रिपोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.10 करोड़ नोट छापे थे। वहीं दूसरी ओर ‘बागी 3’ ने पहले दिन 17.5 करोड़ की कमाई की थी। इसके साथ ही ‘बागी’ ने ओपनिंग डे पर 11.85 करोड़ की कमाई की थी। ‘बागी 4’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अभी दूसरे पार्ट और तीसरे पार्ट से काफी पीछे है। हालांकि वीकेंड पर मूवी की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।

मूवी की कास्ट

मूवी की कास्ट की बात करें तो ‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ सोनम बाजवा, हरनाज संधू और संजय दत्त लीड रोल में हैं। वहीं इन सबके साथ ही मूवी में श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा, सुदेश लहरी, महेश ठाकुर और निखत खान मुख्य भूमिका में हैं। टाइगर और हरनाज की जोड़ी ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है। वहीं हरनाज और सोनम दोनों ही मूवी में टाइगर की तरह ही एक्शन सीन्स करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Baaghi 4 के स्टार्स टाइगर-हरनाज और सोनम में क्या है कॉमन? Bigg Boss 19 में सलमान खान ने किया रिवील

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola