News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Baaghi 4 Cast in Bigg Boss 19: टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग मूवी ‘बागी 4’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में मूवी की कास्ट सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में नजर आई। टाइगर के साथ हरनाज संधू और सोनम बाजवा ने बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के साथ मजाक-मस्ती भी की। वहीं इस दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने स्टारकास्ट से जुड़ा एक कॉमन कनेक्शन बताया, जिसे सुनकर टाइगर, हरनाज और सोनम भी शॉक्ड हो गए। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। चलिए आपको भी बताते हैं सलमान खान ने ‘बागी 4’ की स्टारकास्ट का क्या कनेक्शन ऑडियंस के सामने रिवील किया?
यह भी पढ़ें: Dhurandhar का ट्रेलर पास, तो कब दिखेगी Baaghi 4 की झलक? बड़े स्टार्स की फिल्मों पर बड़ा अपडेट
बिग बॉस 19 के पहले वीकेंड का वार में सलमान खान ने ‘बागी 4’ की स्टारकास्ट का वेलकम किया। इस दौरान सलमान ने बताया कि सोनम बाजवा, हरनाज संधू और टाइगर श्रॉफ में एक कॉमन चीज है और ये कॉमन कनेक्शन साजिद नाडियाडवाला से जुड़ा है। भाईजान ने आगे कहा कि टाइगर श्रॉफ को भी साजिद नाडियाडवाला ने फिल्मों में लॉन्च किया था। अब हरनाज संधू को भी साजिद नाडियाडवाला कंपनी लॉन्च कर रही है। इसके साथ ही फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने भी बॉलीवुड में साजिद नाडियाडवाला की मूवी ‘हाउसफुल 5’ से ही कदम रखा था।
सलमान खान की बात सुनकर टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ हरनाज और सोनम भी काफी हैरान रह गईं, क्योंकि उन्होंने इस चीज को नोटिस नहीं किया था। वहीं हरनाज ने साजिद नाडियाडवाला की प्रोडक्शन कंपनी के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट कंपनी ने लॉन्च किया है। वहीं सलमान भी हरनाज की तारीफ करते नजर आए और उन्होंने कहा कि साजिद ने मुझे आपकी एक्टिंग के कई वीडियोज दिखाए जो वाकई कमाल हैं।
बता दें ‘बागी 4’ का बीते दिन ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसे ऑडियंस काफी पसंद भी कर रही है। सोशल मीडिया पर ये ट्रेलर ट्रेंड कर रहा है। मूवी में टाइगर, सोनम बाजवा और हरनाज संधू के साथ-साथ संजय दत्त, सौरभ सचदेवा और श्रेयस तलपड़े भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं ये मूवी 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
यह भी पढ़ें: Baaghi 4 Teaser X Review: ‘वॉर 2 के इंतजार में ‘बागी 4’ निकली आउट ऑफ सिलेबस’, एक्शन की आंधी देख क्या बोले यूजर्स?
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।