---विज्ञापन---

Baaghi 4 या The Bengal Files… ओपनिंग डे पर किसने की ज्यादा कमाई? जानें पहले दिन का कलेक्शन

Baaghi 4 vs The Bengal Files Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है। टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बागी 4' और विवेक अग्रिहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' एक साथ रिलीज हुई हैं।

---विज्ञापन---

Baaghi 4 vs The Bengal Files Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ‘बागी 4’ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर विवेक अग्रिहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ भी आई है। दोनों फिल्मों में ओपनिंग डे पर जबरदस्त क्लैश हुआ। इसका सीधा असर इनकी कमाई पर भी देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि पहले दिन किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

फिल्म ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’

Sacnilk.com की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 12.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, विवेक अग्रिहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के खाते में पहले दिन सिर्फ 1.63 करोड़ रुपये आए हैं। दोनों ही फिल्मों की कमाई के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है।

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर हुआ क्लैश

फिल्म ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ आज 5 सितंबर को एक साथ रिलीज हुई है। ऐसे में दोनों फिल्मों में क्लैश हुआ और इसका सीधा असर फिल्मों की कमाई पर देखने को मिल रहा है। हालांकि, फिल्म ‘बागी 4’ ने तो फिर भी ठीक-ठाक कमाई की है, लेकिन ‘द बंगाल फाइल्स’ का पहले दिन ही बेहद बुरा हाल नजर आ रहा है। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि दोनों फिल्में आगे किस तरह से टिकट खिड़की पर परफॉर्म करती हैं।

‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर हुआ था विवाद

गौरतलब है कि ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर रिलीज से पहले खूब विवाद हुआ था। हालांकि, कोर्ट की परमिशन के बाद भी इसे लेकर लोगों ने इसका विरोध किया था। अब फाइनली फिल्म रिलीज हो गई है। बता दें कि ‘द बंगाल फाइल्स’ और ‘बागी 4’ से पहले टिकट खिड़की पर फिल्म ‘परम सुंदरी’ भी आ चुकी है। ‘परन सुंदरी’ भी ठीक-ठाक कमाई कर रही हैं। अब इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर लोगों की नजरें रहेंगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- वही आंखें, वही स्माइल… कौन हैं Henna? जो लगती हैं बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस की हमशक्ल

First published on: Sep 05, 2025 10:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola