Ayushmann Khurrana father passes away: आयुष्मान खुराना के पिता एस्ट्रोलॉजर पी खुराना का निधन

Ayushmann Khurrana father passes away

Ayushmann Khurrana father passes away

विज्ञापन

Ayushmann Khurrana Father Pandit P Khurana Passes Away: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के पिता का निधन हो गया हैं। बीते दो दिनों से आयुष्मान खुराना के पिता एस्ट्रोलॉजर पी खुराना हॉस्पिटल में एडमिट थे।

बता दें कि पी खुराना बीते कुछ समय से हार्ट से संबंधित बीमारी से परेशान थे। वहीं, आयुष्मान के पिता पी खुराना का मोहाली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उनको नहीं बचाया जा सका और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Advertisment

शाम 5 बजे मनीमाजरा श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार 

बता दें कि आज शाम पी खुराना को करीब साढ़े 5 बजे मनीमाजरा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताते चलें कि पी खुराना की तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन आज सुबह उनकी हालत ज्यादा बिगड़ी और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पिता के बेहद करीब थे आयुष्मान खुराना

बता दें कि आयुष्मान खुराना अपने पिता के बेहद करीब थे और उनके कहने पर ही उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया था। उनके पिता का कहना था कि नाम की स्पेलिंग में बदलाव करने से उनके करियर को फायदा होगा। बताते चलें कि आयुष्मान खुराना के पिता ऐसे दिन उन्हें छोड़ कर गए जब उन्हें पंजाब यूनिवर्सिटी में उप राष्ट्रपति के ज़रिए सम्मानित किया जाना था।

एस्ट्रोलॉजी के फील्ड में बहुत मशहूर थे पंडित पी खुराना

बता दें कि पंडित पी खुराना एस्ट्रोलॉजी के फील्ड में बहुत मशहूर थे और उन्होंने एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी कई किताबें भी लिखीं हैं। वहीं, उन्होंने दो साल पहले अपनी लेगेसी शिल्पा धर को दे दी थी और उनका कहना था कि शिल्पा ने उनके द्वारी ली गई सभी परीक्षाओं को ठीक से पास किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ