मुंबई: एशिया कप (Asia Cup match 2022) मैच में रविवार को पाकिस्तानी क्रिकेट टीम द्वारा भारत को मिली हार के बाद फैंस काफी निराश हैं। वहीं कुछ लोगों हार का एक तरफा जिम्मेदार ठहराते हुए गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh Trolling) को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
अभी पढ़ें –Brahmastra रिलीज से पहले आलिया भट्ट ने दिया फैंस को खास तोहफा, किया ये अनाउंसमेंट
ये देख अभिनेता आयुष्मान खुराना से रहा नहीं गया और उन्होंने लोगों से सकारात्मक पहलुओं को देखने का अनुरोध करते हुए क्रिकेटर को ट्रोल ना करने की अपील की।
आयुष्मान (Ayushmann Khurrana supports Arshdeep Singh) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो दिल टूटने के दुख के साथ-साथ हमेशा सकारात्मकता को भी देखने की गुहार लगाई। उन्हें वीडियो में क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है। इसी के साथ वो बॉल मिस होने का एक्ट करते हैं और जिससे उनके दिलपर चोट लगती है। मगर इसके बाद सभी लोग एक साथ आकर तिरंगे झंडे के साथ जश्न मनाते हैं। वहीं आयुष्मान हाथ में बैट लेकर दोबारा चैलेंज के लिए तैयार नजर आते हैं।
वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में विराट कोहली के प्रदर्शन की तारीफ की। इसके बाद उन्होंने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Ayushmann Khurrana appeals stop Trolling Arshdeep Singh) का भी बचाव किया, जिन्हें एक महत्वपूर्ण कैच छोड़ने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। ये कैच खेल का रुख बदल सकता था।
क्लिप में आयुष्मान के अलावा एक्टर मनजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी भी नजर आ रहे हैं। इसे साझा करते हुए, आयुष्मान ने लिखा, “लगभग 24 घंटे हो गए हैं, लेकिन कल रात की यादें नसों से खत्म नहीं हुई हैं। जब भारत कोई मैच हारता है तो हमेशा दिल टूटता है। लेकिन हमेशा सकारात्मकता की ओर देखना टाहिए। कोहली अब फॉर्म में हैं!”
इसके आगे उन्होंने लिखा, “आसमान अच्छा दिख रहा है। हमारे ओपनर्स भी अच्छा कर रहे हैं। हमें निराश नहीं होना चाहिए और मौसम खराब नहीं करना चाहिए। हमें अपनी टीम का समर्थन करना चाहिए, भले ही वह किसी करीबी को खो दे। और भगवान के लिए अर्शदीप को ट्रोल करना बंद करो। वो एक बड़ी संभावना है। बाकी टूर्नामेंट में आतिशबाजी की उम्मीद है। अगले मैच के लिए प्रार्थना करता हूं”।
अभी पढ़ें – Jamie Lever ने की करीना कपूर की मिमिक्री, मजेदार वीडियो देख फैंस हुए लोट-पोट
गौरतलब हो कि, रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए 18वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने आसिफ अली का कैच छोड़ दिया था। इसे लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर अर्शदीप को ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने तो उन्हें देशद्रोही करार दिया।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines