Brahmastra रिलीज से पहले आलिया भट्ट ने दिया फैंस को खास तोहफा, किया ये अनाउंसमेंट
Edited By Ritu Shaw

Edited By Ritu Shaw

मुंबई: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) 9 सितंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। बिग थिएट्रिकल रिलीज से पहले, फिल्म के निर्माताओं ने एक विशेष घोषणा की है।
आलिया ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म की स्क्रीनिंग का एक वीडियो साझा किया, जिसमें रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी भी हैं। आलिया ने पोस्ट में एक वीडियो साझा किया है, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, “ध्यान दें! ध्यान!!!! अब सिर्फ 3 दिन बाकी हैं। ”
वीडियो में गंगूबाई काठियावाड़ी स्टार को एक थिएटर के अंदर देखा जा सकता है, जहां वो और उनके पति रणबीर, निर्देशक अयान मुखर्जी के फिल्म के अन्य कलाकारों और क्रू मेंबर्स के साथ पहली बार अपनी फिल्म “ब्रह्मास्त्र” देखने पहुंची हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी घोषणा की कि ये सभी 3D में फिल्म देखने पहुंचे हैं।
रणबीर का मानना है कि 8 नंबर उनके लिए भाग्यशाली है, इसलिए निर्देशक अयान मुखर्जी ने वीडियो में घोषणा की कि वे 8 सितंबर को फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले “ब्रह्मास्त्र पार्ट -1 शिवा” की एक खास फैंस स्क्रीनिंग करेंगे। फिल्म की फैंस स्क्रीनिंग फिल्हाल में केवल मुंबई में होगी, जहां स्टार कास्ट और दर्शक दोनों ही साथ फिल्म देखते नजर आएंगे।
आलिया द्वारा वीडियो साझा करने के तुरंत बाद ही फैंस इसपर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। किसी ने रेड हार्ट इमोजी के जरिए तो किसी कमेंट्स के जरिए अपना रिएक्शन दर्ज कराया। रणबीर और आलिया इस समय अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: