Dream Girl 2 Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) शुक्रवार, 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में एक बार फिर ‘पूजा’ (आयुष्मान खुराना) ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म ने अपने रिलीज के दो दिनों के अंदर के ही 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।वहीं इस वींकेड पर फिल्म से और अच्छी कमाई की उम्मीद लगाई जा रही है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे की शुरुआत 9.7 करोड़ की कमाई से की थी, जिसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस ट्रैकर की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 करोड़ तक की कमाई की।
वहीं, फिल्म का टोटल कलेक्शन 24.69 करोड़ हो गया है। अब फिल्म की स्टार कास्ट के साथ-साथ फिल्म मेकर्स संडे वीकेंड पर फिल्म से काफी उम्मीदें लगाए बैठें हैं। वहीं कमाई के मामले में फिल्म अपने रिलीज होने वाली नुसरत भरूचा (Nusrat Bharucha) की ‘अकेली’ (Akeli) के साथ-साथ कई दिनों से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) को भी पछाड़ दिया है।
यह भी पढ़ें: अब यादों में गीतकार देव कोहली: मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार, 50 साल पुराने दोस्त ने खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि
16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ढली ‘गदर 2’
सनी देओल (Sunny Deol) और अमिषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) अपनी रिलीज से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई थी, जिसके बाद अब फिल्म 16वे दिन ढलती नजर आ रही है। फिल्म ने शनिवार को महज 12.50 करोड़ की ही कमाई की है, जो आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) के आगे एक दम फिकी है।
‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है ‘ड्रीम गर्ल 2’
बता दें कि आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) साल 2019 में रिलीज हुई राज शांडिल्य (Raaj Shaandilyaa) के निर्देशन में बनी ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) का रीमेक है। हालांकि, उस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ नुसरत भरूचा (Nusrat Bharucha) नजर आई थी, लेकिन कमाल की बात ये है कि भले ही फिल्म में अनन्या पांडे ने नुसरत भरूचा को रिप्लेस कर दिया हो, लेकिन नुसरत भरूचा की ‘अकेली’ आयुष्मान खुराना की फिल्म के साथ ही रिलीज हुई है।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
3 mins agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
17 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
19 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
20 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
23 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines