अब यादों में गीतकार देव कोहली: मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार, 50 साल पुराने दोस्त ने खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि
Edited By Bhola Sharma

Lyricist Dev Kohli passes away
Edited By Bhola Sharma

Lyricist Dev Kohli passes away
Dev Kohli funeral: हिंदी फिल्म गीतकार देव कोहली पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका शनिवार को 80 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हुआ। दोपहर बाद ओशिवारा श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें उनके प्रियजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। देव कोहली के अंतिम संस्कार में आनंद राज आनंद और उत्तम सिंह जैसे उनके सहकर्मी और संगीतकार शामिल हुए। देव कोहली पाकिस्तान के रावलपिंडी में जन्मे थे। देश विभाजन के बाद कोहली देहरादून आ गए थे।
संगीतकार उत्तम सिंह ने कहा कि देव कोहली का निधन बॉलीवुड जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। वे हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे। उनका पहला गाना ‘गीत गाता चल’ आज भी जीवित है, और हमेशा रहेगा। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरी दोस्ती 50 साल तक चली। मुझे उनकी सेवा करने का अवसर मिला। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
कोहली के प्रवक्ता प्रीतम शर्मा ने बताया कि गीतकार का आज सुबह उनके घर पर निधन हो गया। वह कुछ महीनों से अस्वस्थ थे और लगभग 10 दिन पहले उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल से घर लाया गया था।
कोहली ने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘जुड़वा 2’, ‘मुसाफिर’, ‘शूट आउट एट लोखंडवाला’ और ‘टैक्सी नंबर 911’ सहित 100 से अधिक फिल्मों में अपना योगदान दिया था। अनु मलिक, राम लक्ष्मण, आनंद राज आनंद, आनंद मिलिंद और अन्य जैसे संगीत निर्देशकों के उनके साथ काम किया।
गीतकार आनंद राज आनंद ने कोहली के साथ अपनी पुरानी दोस्ती को याद किया। उन्होंने कहा कि कोहली साहब के साथ मेरी यात्रा बहुत अच्छी रही है। उन्होंने अनु मलिक के साथ भी बहुत अच्छा काम किया है। मुझे तब आश्चर्य होता हे कि एक संत जैसे व्यक्ति ने ‘चलती है क्या 9 से 11’ जैसा गाना भी लिखा है।
देव कोहली ने ‘आते जाते हंसते गाते,’ ‘कबूतर जा जा जा,’ ‘आजा शाम होने आई,’ ‘मैंने प्यार किया’ और ‘हम आपके हैं कौन’ जैसे कई हिट गानों के बोल लिखे। उन्होंने और अनु मलिक ने 1990 के दशक में इश्क में ‘देखो देखो जानम हम’ और ‘बाजीगर’ में ‘ये काली काली आंखें’ जैसे गानों पर एक साथ काम करके एक शानदार साझेदारी बनाई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: