Athiya Shetty KL Rahul Wedding: बॉलीवुड और क्रिकेट का संगम इंडस्ट्री में आए दिन देखने को मिलता है। इसी बीच खबर आ रही है कि फिल्मी गलियारे में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर के एल राहुल (KL Rahul) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
अभी पढ़ें – श्रष्टि उत्तराखंडी के ‘पियर फराक’ पर आया नीलकमल सिंह का दिल, वायरल है गाना
वेडिंग वेन्यू हुआ फाइनल
स्टार कपल की शादी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है कि, कपल का वेडिंग वेन्यू फाइनल हो गया है। आपको बता दें कि आथिया और राहुल डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं करेंगे। बल्कि मुंबई में ही सात फेरे लेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार आथिया और राहुल की शादी (Athiya KL Rahul Wedding Venue) सुनील शेट्टी के बंगले में होगी।
बेहद शानदार है सुनील शेट्टी का बंगला
वेडिंग वेन्यू के सामने आते ही सुनील शेट्टी का यह बंगला काफी चर्चा में हैं। आपको बता दें कि एक्टर का यह बंगला खंडाला में है, जिसका नाम ‘जहान’ है और यह उनके दिल के बेहद करीब है। खबरों के अनुसार इसे 17 साल पहले बनाया गया था। यह एक बहुत बड़े एरिया में बना हुआ है और बेहद आलीशान है। बंगले के चारों तरफ खूब हरियाली है और अंदर भी बहुत सारे पौधों से इसे सजाया गया है।
कपल डिसाइड करेंगे डेट
बीते दिनों एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा था कि ‘जैसे ही केएल राहुल और अथिया शेट्टी फैसला करेंगे, शादी होगी। अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि जैसे ही बच्चे तय करेंगे। राहुल के शेड्यूल हैं।अभी एशिया कप है, वर्ल्ड कप है, साउथ अफ्रीका टूर है, ऑस्ट्रेलिया टूर है। जब बच्चों को ब्रेक मिलेगा तब शादी होगी। एक दिन में शादी नहीं हो सकती ना?’
अभी पढ़ें – लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला रहे उनके साथ, देखें
खबरों के अनुसार दोनों के परिवार वालों ने मिलकर ये फैसला लिया है और शादी की डेट राहुल फिक्स करेंगे, जो कि उनके वर्क शेड्यूल पर डिपेंड करेगा।
3 साल से एक साथ हैं राहुल-आथिया
आपको बता दें कि अथिया और केएल राहुल करीब 3 साल से डेट कर रहे हैं। उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुए थी। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे के लिए प्यार जताते हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
8 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
11 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
12 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
14 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
14 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
15 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines