Box Office Collection: तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ और मृणाल ठाकुर की ‘दो दीवाने सहर में’ सिनेमाघरों में छाए हुए हैं. दोनों फिल्मों को सोशल मीडिया पर ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों की कमाई फुस्स हो गई है. ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई करने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अब दोनों की कमाई फुस्स होती दिखाई दे रही है. वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ भी अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. चलिए आपको भी बताते हैं तीनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?
‘अस्सी’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.05% रही. वहीं सुबह के शो 4.09%, दोपहर के शो 8.29%, शाम के शो 8.99% और रात के शो 10.82% रहे. फिल्म ने भारत में अब तक 4.95 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 5.85 करोड़ है.
यह भी पढ़ें: 13 साल की उम्र में इस दिग्गज कलाकार की मां बनी थीं Sridevi, पुराना किस्सा हुआ वायरल
‘दो दीवाने सहर में’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने सहर में’ की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 65 लाख की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 4.85 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 5.75 करोड़ पहुंच गया है. भले ही फिल्म की कमाई कम हुई हो लेकिन मृणाल और सिद्धांत की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ में कौन है ‘बड़े साहब’? रिलीज से पहले गुमनाम विलेन को लेकर फैंस हुए कन्फ्यूज
‘ओ रोमियो’ का अब तक का कलेक्शन
वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर 11वें दिन 1.65 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने जहां 57.45 करोड़ की कमाई की, वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 90.85 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहिद कपूर के साथ-साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी भी लीड रोल में हैं.
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines