Asim Riaz क्यों छुपा रहे लेडी लव का चेहरा? हसीना कौन, जिसपर एक्टर का आया दिल

Asim Riaz With Mystery Girl: आसिम रियाज ने एक्स हिमांशी खुराना के जन्मदिन पर मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीर शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। आखिर कौन है ये हसीना जो उनकी गर्लफ्रेंड बताई जा रही है।

Asim Riaz With Mystery Girl

Asim Riaz With Mystery Girl.

Asim Riaz With Mystery Girl: बिग बॉस 13 के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके एक्टर और मॉडल आसिम रियाज एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं। कभी ​पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के साथ इश्क लड़ा चुके आसिम फिलहाल किसी और के प्यार की गिरफ्त में हैं। इस बात की हिंट उन्होंने खुद ही एक पोस्ट के जरिए फैंस को दे डाली है। चौंकाने वाली बात यह है कि मिस्ट्री गर्ल के साथ उन्होंने अपनी तस्वीर को तब सोशल मीडिया पर शेयर किया जब हिमांशी खुराना अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही थीं। तस्वीर में आसिम को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखने के बाद उनके फैंस भी बेताब हैं यह जानने के लिए कि आखिर वो हसीना कौन है, जिसपर एक्टर का दिल आ गया है।

विज्ञापन

मिस्ट्री गर्ल के साथ शेयर की तस्वीर

बता दें कि आसिम रियाज की एक्स हिमांशी खुराना 27 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही थीं। इस मौके पर आसिम रियाज ने अपने फैंस को अपनी लेडी लव के दीदार करवा दिए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में आसिम एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि तस्वीर में दोनों कश्मीर स्थित डल लेक में हाउस बोट पर बैठे हुए हैं।

विज्ञापन

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आसिम रियाज ने कैप लगा रखी है, जबकि अपने फेस को ढक रखा है। उनके साइड में एक लड़की ट्रेडिशनल अटायर पहने नजर आ रही है। ये मिस्ट्री गर्ल कौन है, इसके बारे में पता नहीं चल सका है क्योंकि मिस्ट्री गर्ल ने अपने फेस को कैमरे से अपोजिट डायरेक्शन पर किया हुआ है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

एक्टर क्यों छुपा रहे चेहरा?

उधर, आसिम रियाज को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दावा ​कर रहे हैं कि यह आसिम की नई गर्लफ्रेंड हैं। हालांकि एक्टर मिस्ट्री गर्ल का चेहरा क्यों छुपा रहे हैं, यह बात यूजर्स के गले से नहीं उतर रही है। दरअसल, आसिम रियाज पहले भी मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। उस वक्त भी उन्होंने रिवील नहीं किया था कि वह कौन है। एक बार फिर उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस के मन में हचलच बढ़ा दी है।

विज्ञापन

पिछले साल ब्रेकअप किया अनाउंस

गौरतलब है कि आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की लव स्टोरी बिग बॉस 13 से शुरू हुई थी। शो के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे को प्रपोज किया था। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों ने अपने रिश्ते को कायम रखा लेकिन पिछले साल 2023 में दोनों ने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया था। ब्रेकअप का कारण दोनों का धर्म अलग अलग होना बताया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ