Aryan Khan: एक्टिंग नहीं डायरेक्शन से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे आर्यन खान, ये होगी पहली वेब सीरीज

Aryan Khan

Aryan Khan

विज्ञापन

Aryan Khan: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं, हालांकि वे एक्टिंग नहीं बल्कि डायरेक्शन में हाथ आजमाएंगे। दरअसल, आर्यन की अभिनय में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन उन्हें लेखन और निर्देशन करना पसंद है। वह ‘स्टारडम’ नाम से आगामी वेब सीरीज के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत करेंगे।

इस सीरीज के 6 एपिसोड होंगे और सीरीज वर्तमान में प्रोडक्शन स्टेज में है। इस सीरीज का निर्माण आर्यन के होम प्रोडक्शन रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है, जिसका स्वामित्व उनके पिता के पास है, जो अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ की सफलता से उत्साहित हैं।

Advertisment

आर्यन को अभिनय में करियर बनाने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं- शाहरुख खान

बता दें कि कुछ साल पहले डेविड लेटरमैन से बात करते हुए शाहरुख ने उनसे कहा था कि- आर्यन को अभिनय में करियर बनाने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि उसके पास मैच-अप करने के लिए अपने पिता की बड़ी उपलब्धियां हैं, लेकिन वह निर्देशक या निर्माता बनने के सपने देखता है।

‘स्टारडम’ के अलावा आर्यन खान ने हाल ही में एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग की है, जहां उन्हें अपने पिता को निर्देशित करने का मौका मिला।

आर्यन खान का कपड़ों का ब्रांड डायवोल एक्स

बता दें कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ने खुद के कपड़ों का ब्रांड डायवोल एक्स शुरू किया है। जैसे ही शाहरुख के ऑटोग्राफ वाली जैकेट का कलेक्शन गिरा, वेबसाइट क्रैश हो गई। इस जैकेट की कीमत 2 लाख रुपये थी।

विज्ञापन

आउटफिट की कीमत हैरान करने वाली

सिर्फ जैकेट ही नहीं बल्कि अन्य आउटफिट की कीमत भी हैरान करने वाली थी, जैसे कि टी-शर्ट की कीमत 25,000 रुपये से 47,000 रुपये। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने आर्यन को जमकर रोस्ट भी किया। एक यूजर ने लिखा था कि- अगर ये आम आदमी के लिए नहीं तो ट्रेंड कौन कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ