हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

400 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, फिर भी लीड एक्ट्रेस नहीं बन पाई ये हसीना! पहचाना कौन?

बॉलीवुड की एक हसीना ऐसी हैं जिन्होंने अपने करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, लेकिन वो इसके बाद भी लीड एक्ट्रेस नहीं बन सकीं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन
(Pic Credit- X) लीड एक्ट्रेस नहीं बन सकी ये एक्ट्रेस

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन किया है. इन हसीनाओं ने भले ही लीड एक्ट्रेस का किरदार ना निभाया हो, लेकिन इसके बाद भी ऑडियंस इन हसीनाओं के दीवाने हैं. आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस बात करने जा रहे हैं जिन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, लेकिन एक भी फिल्म में लीड रोल नहीं निभाया. 70 के दशक की इस एक्ट्रेस ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं.

बॉलीवुड में डेब्यू

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनका नाम अरुणा ईरानी है. अरुणा ईरानी आज 80वां जन्मदिन मना रही हैं. वहीं इंडस्ट्री में काम करते हुए उन्हें 63 साल हो गए हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 1961 में की थी. इस साल वो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ‘गंगा जमुना’ फिल्म में नजर आई थीं. इस फिल्म में बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज के समय में वो 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ JioHotstar पर छाई 2 घंटे 26 मिनट की सस्पेंस-थ्रिलर, क्लाइमैक्स देख आ जाएंगे आंसू!

विज्ञापन

बड़े-बड़े सितारों संग किया काम

अरुणा ईरानी ने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और जितेंद्र जैसे बड़े-बड़े सितारों के साथ काम कर ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है. हालांकि वो ज्यादातर फिल्मों में सर्पोटिंग एक्ट्रेस बनकर ही नजर आईं. 400 फिल्मों में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को दीवाना बनाने के बाद भी ऑडियंस ने उन्हें कभी लीड एक्ट्रेस के रूप में नहीं देखा. हालांकि लीड एक्ट्रेस ना बनने के बाद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने सभी किरदारों को पूरे दिल से निभाया.

यह भी पढ़ें: कैसे ‘संपूर्ण सिंह कालरा’ बने गुलजार? परिवार के खिलाफ जाकर बदली पहचान; फिर बॉलीवुड में ऐसे हुई एंट्री

विज्ञापन

टीवी शोज में भी आईं नजर

अरुणा ईरानी फिल्मों के साथ-साथ टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं. बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से तहलका मचाने के बाद उन्होंने टीवी सीरियल्स में भी काम करके ऑडियंस का दिल जीता. एक्ट्रेस ‘मेहंदी तेरे नाम की’, ‘देश में निकला होगा चांद’, ‘जमीन से आसमान तक’, ‘तुम बिन जाऊं कहां’, ‘कहानी घर घर की’, ‘रब्बा इश्क ना होवे’ और ‘मायका’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola