Arun Govil: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण’ की रिलीज का हर किसी को इंतजार है. हाल ही में दिल्ली में ‘रामायण’ फिल्म का पहला संकल्प समारोह हुआ. इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट ने स्टेज से मीडिया को संबोधित किया. वहीं फिल्म में ‘दशरथ’ का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने अपने टीवी सीरियल ‘रामायण’ से जुड़ा किस्सा फैंस के साथ शेयर किया. अरुण गोविल ने बताया कि कैसे उन्हें ‘राम’ का किरदार निभाने का मौका मिला. चलिए जानते हैं अरुण गोविल ने क्या कुछ कहा.
अरुण गोविल ने सुनाया ‘रामायण’ से जुड़ा किस्सा
अरुण गोविल ने इस दौरान बताया कि भगवान राम का किरदार निभाने के लिए पहले उन्हें रामानंद सागर ने रिजेक्ट कर दिया था. एक्टर जैसे ही संकल्प समारोह के दौरान स्टेज पर आए तो उन्होंने कहा कि सबसे पहले आप सभी को जय श्री राम. राम शब्द छोटा सा है, लेकिन ये शब्द हमारे जीवन के साथ जुड़ा है. कोई भी भाव व्यक्त करते हुए हम इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं.
यह भी पढ़ें: OTT पर देखें National Award 2026 जीतने वाली ये 5 फिल्में, आज ही वॉचलिस्ट में करें ऐड
रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल
एक्टर ने आगे कहा कि हमारे रोजाना के शब्दों में अरे राम, हाय राम और राम-राम भी आता है. सबकुछ राम मय ही है. इसके बाद एक्टर ने ‘रामायण’ से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया. अरुण गोविल ने कहा कि मैं रामानंद सागर के साथ ‘विक्रम और बेताल’ सीरियल में काम कर रहा था. इस दौरान मुझे पता चला कि वो रामायण बना रहे हैं. इसके बाद मैंने उन्हें बताया कि मुझे रामायण में राम का किरदार निभाना है.
ऐसे मिला ‘राम’ का किरदार
अरुण गोविल ने आगे कहा कि रामानंद सागर ने मेरा ऑडिशन लिया और मुझे रिजेक्ट कर दिया. कुछ समय बाद उन्होंने मुझे सुझाव दिया कि आपको भरत या लक्ष्मण का रोल करना चाहिए. मैंने उन्हें कहा कि नहीं, मुझे श्रीराम का ही रोल करना है. इसके बाद 3-4 महीने बाद मुझे फोन आया और उन्होंने पंजाबी में कहा, ‘साडी सिलेक्शन कमेटी डिसाइड कीती है कि तेरे वर्गा राम नहीं मिलना.’ ये मेरा सौभाग्य है कि ऐसे मुझे भगवान राम का किरदार निभाने का मौका मिला.
यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle Box Office Collection: 200 करोड़ के करीब पहुंची ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें 23 दिनों का कलेक्शन
कब रिलीज होगी ‘रामायण’ फिल्म?
बता दें अरुण गोविल नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में दशरथ का रोल निभा रहे हैं. इस फिल्म में राम के किरदार में रणबीर कपूर नजर आएंगे. वहीं सीता का किरदार साई पल्लवी निभा रही हैं. लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे और रावण का किरदार साउथ स्टार यश निभा रहे हैं. वहीं फिल्म में हनुमान के किरदार को सनी देओल निभा रहे हैं. ये फिल्म इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
संबंधित खबरें
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
24 mins agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
49 mins agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
2 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
6 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
7 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
8 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
9 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
10 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines