---विज्ञापन---

किसे देख Arjun Kapoor के ‘मुंह से आई लार’? ब्रेकअप के बाद एक्टर के क्रश को लेकर हुआ खुलासा

Arjun Kapoor Crush Revealed: अर्जुन कपूर ने अब अपने क्रश का नाम रिवील किया है। मलाइका के साथ ब्रेकअप के बाद ये उनका अगला शॉकिंग खुलासा है। चलिए जानते हैं उन्होंने किसका नाम लिया है?

---विज्ञापन---

Arjun Kapoor Crush Revealed: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ अपना ब्रेकअप कन्फर्म किया है। अब ब्रेकअप होते ही अर्जुन कपूर को लेकर एक शॉकिंग खुलासा हुआ है। एक्टर पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंका देने वाले बयान दे रहे हैं। कभी मेन्टल हेल्थ तो कभी लव लाइफ पर बात करके सभी का अटेंशन ग्रैब कर रहे अर्जुन ने अब अपने क्रश को लेकर भी कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद फैंस के मुंह खुले रह जाएंगे।

अर्जुन कपूर के क्रश का नाम रिवील

अर्जुन कपूर ने अब अपना क्रश रिवील किया है और ये नाम न तो मलाइका अरोड़ा है और न ही अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)। सबसे पहले तो आपको बता दें, अर्जुन ने अपने जिस क्रश की बात की है वो आज का नहीं बल्कि साल 2006 का है। यानी अब अर्जुन कपूर ने 18 साल पहले की फिल्लिंग्स को लेकर खुलासा किया है। अगर आप यहां किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको बता दें, आपको जोरदार झटका लगने वाला है क्योंकि अर्जुन कपूर का क्रश कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक मेल एक्टर हुआ करते थे।

---विज्ञापन---

फिल्म में किसे देख अर्जुन के मुंह से टपकी लार?

दरअसल,अर्जुन कपूर ने अब अपने मैन क्रश का नाम रिवील किया है। अर्जुन कपूर ने खुलासा करते हुए कहा, ‘मैं ‘धूम 2’ देखकर लार टपका रहा था, मैं कभी नहीं भूल सकता। मैं गया था ‘धूम 2′ देखने, जब मैं बाहर आया तो मैं ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के लिए सेमी लस्ट महसूस कर रहा था। मैं वाकई लार के साथ बाहर आया था। मैं फिर से फिल्म देखना चाहता था। मुझे लगा कि वाह, एक आदमी इतना अच्छा कैसे दिख सकता है? उस समय वो मेरे क्रश थे।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss में हिला 2 हसीनों का फोकस, गेम छोड़ लड़कों पर रखती हैं नजर

‘धूम 2’ देखने के बाद अर्जुन को आया ऋतिक पर क्रश

आपको बता दें, ‘धूम 2’ साल 2006 में रिलीज हुई थी और इसमें ऋतिक रोशन की बॉडी देखकर हर कोई इम्प्रेस था। एक्टर के लुक और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के साथ उनकी केमिस्ट्री की जमकर चर्चा हुई थी। वहीं, ऋतिक रोशन को पूरी दुनिया ग्रीक गॉड कहती है और सभी लड़कियां उन पर फिदा हैं। अर्जुन कपूर की वजह से अब इस लिस्ट में लड़कों का नाम भी शामिल हो गया है।

First published on: Nov 13, 2024 05:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola