Arjun Bijlani Credit Card Hacked: टीवी के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्टर हाल ही में एक बड़ी साजिश का शिकार हो गए हैं। उनके साथ किसी ने एक बड़ा गेम खेल डाला है। खुद एक्टर ने अब फैंस को आपबीती सुनाते हुए उन्हें चेतावनी दी है। दरअसल, अब अर्जुन बिजलानी एक बड़े साइबर क्राइम का शिकार हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।
अर्जुन बिजलानी के साथ हुआ फ्रॉड
किसी ने अर्जुन बिजलानी को चूना लगा दिया है। बता दें, आए दिन ऐसे किस्से सामने आते हैं जिसमें फ्रॉड के नए-नए तरीकों से लोगों को लूट लिया जाता है। आप कितने भी सतर्क रहें लेकिन ये आपराधिक मानसिकता वाले लोग कोई न कोई तरीका ढूंढ ही लेते हैं जिससे वो लोगों को पैसों की चपत लगा सकें। टेक्नोलॉजी के साथ ये मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन साइबर फ्रॉड अब सिर्फ आम लोगों तक ही सीमित नहीं रहा। आए दिन सेलिब्रिटीज भी ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। अब इस लिस्ट में एक्टर अर्जुन बिजलानी का नाम भी शामिल हो गया है।
एक्टर ने शेयर किया पोस्ट
किसी ने अब अर्जुन बिजलानी के साथ ऐसी हरकत कर दी है जिसके बाद वो हक्के-बक्के रह गए हैं। उन्होंने X हैंडल से ट्वीट करते हुए अब अपने साथ हुई पूरी कहानी का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि किसी ने उनका क्रेडिट कार्ड हैक कर लिया। इतना ही नहीं उसके ब्लॉक होने से पहले फ्रॉड ट्रांजेक्शन भी कर लिया। अब एक्टर का कहना है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि साइबर क्राइम सेल जल्द ही इन आरोपियों को पकड़ लेगा। इसका अलावा एक्टर ने कहा है कि ‘दोस्तों सावधान रहो!’
यह भी पढ़ें: Sherlyn Chopra कर रहीं सच्चे प्यार की तलाश, पोस्ट में छलका पार्टनर से मिले धोखे का दर्द
फैंस को हुई एक्टर की चिंता
हालांकि, अब इस फ्रॉड में एक्टर को कितने रुपये की चपत लगी है अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। अर्जुन बिजलानी ने फिलहाल अमाउंट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन फैंस को सतर्क जरूर कर दिया है। वहीं, अब उनके चाहने वाले उनकी फिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं। सभी को ये खबर सुनकर झटका लगा है। अब उम्मीद है कि साइबर क्राइम सेल जल्द ही गुनेहगार को पकड़ लेगी।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 mins agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
1 hr agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
9 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
14 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
15 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines