Archana Puran Singh With CRPS: अर्चना पूरन सिंह का हंसता-खिलता चेहरा सभी को नजर आता है. मगर यही लाफ्टर क्वीन आज अपने हाथ से जुड़ी इस बीमारी को लेकर परेशान है. साल 2025 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी कलाई टूट गई. इस छोटी-सी चोट के बाद उन्हें एक बहुत दुर्लभ और गंभीर बीमारी हो गई, जिसका नाम है CRPS (Complex Regional Pain Syndrome). डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी का कोई पूरा इलाज नहीं है. यह एक लाइलाज स्थिति है, जिसमें दर्द बहुत तेज होता है और हाथ पहले जैसा कभी नहीं हो पाता.
यह भी पढ़ें: Golden Globe Awards 2026: ओवेन कूपर ने रचा इतिहास, तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड, देखिए विनर्स की लिस्ट
कैसे हुई ये बीमारी?
यह परेशानी एक फिल्म के सेट से शुरू हुई, जब अर्चना राजकुमार राव के साथ फिल्म में शूटिंग कर रहीं थी. रात में शूटिंग के दौरान वह गिर गई, जिससे उनकी कलाई टूट गई. इसके बाद सर्जरी हुई, मगर फिर भी उसका दर्द नहीं गया. डॉक्टरों से जांच करवाया तो पता लगा कि उन्हें CRPS हो गया है. यह बीमारी चोट के बाद होती है, जिसमें दर्द बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. हाथ में सूजन, रंग बदलना, हिलाने में तकलीफ जैसी परेशानियां आ जाती हैं. अर्चना जी ने इस दर्द के बावजूद हार नहीं मानी. उन्होंने दवाइयां और फिजियोथेरेपी ली, और 3 फिल्मों तथा एक वेब सीरीज की शूटिंग भी पूरी की.
यह भी पढ़ें: Golden Globes 2026: रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने Flaunt की अपनी बड़ी सी Blue Diamond Ring! निक जोनस हुए फिदा
बेटे आयुष्मान ने भावुक होकर बताया किस्सा
अर्चना पूरन सिंह, अपने पूरे परिवार के साथ व्लॉग बनाती हैं, जिसमें वह अपने पूरे दिन का हाल और दिल का हाल दोनों बताती हैं. इसी दौरान उनके बेटे आयुष्मान ने उनकी इस रेयर हेल्थ प्रॉब्लम के बारे में डिस्कस किया. उन्होंने कहा, “मुझे अपनी मॉम पर बहुत गर्व है. उनका यह साल बहुत मुश्किलों भरा रहा. हाथ टूटा और फिर CRPS हो गया. उनका हाथ अब कभी पहले जैसा नहीं होगा.” आयुष्मान की आंखों में आंसू थे और आवाज कांप रही थी.
खुद भावुक हुई अर्चना
बेटे की बात सुनकर और उसके आंखों में आंसू देखकर अर्चना खुद रो पड़ी. इस वीडियो में अर्चना पूरन सिंह का पूरा परिवार इमोश्नल नजर आया. बता दें कि इस समय अर्चना अपने पूरे परिवार के साथ लंदन में छु्ट्टियां मना रही हैं. इस वीडियो में अर्चना के परिवार में उनके लिए प्यार साफतौर पर झलक रहा है.
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
5 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
8 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
9 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
11 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
11 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
12 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
14 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
15 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
17 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines