Box Office Collection: पहले हफ्ते में The Raja Saab का कितना बढ़ा कलेक्शन? क्या धुरंधर और इक्कीस को पछाड़ पाएगी प्रभास की फिल्म?

The Raja Saab Box Office Collection: एक्टर प्रभास की फिल्म ‘The Raja Saab’ रिलीज हुई. लेकिन धुरंधर ने इक्कीस और The Raja Saab दोनों की रफ्तार को अभी भी धीमा कर रखा है. आइए जानते हैं कि The Raja Saab का पहला हफ्ता कैसा बीता?

The Raja Saab Box Office Collection

प्रभास की फिल्म द राजा साहब का कलेक्शन,

पिछले फ्राइडे यानी 9 जनवरी 2026, को एक्टर प्रभास की फिल्म The Raja Saab रिलीज हुई. मगर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ कमाल करती हुई नजर नहीं आ रही है. ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर ने सभी के छक्के छुड़ा दिए और अभी भी सिनेमा घरों में अपनी पकड़ बनाए हुए हैं. The Raja Saab को 3 दिन बीत चुके हैं. आइए जानते हैं कि ये फिल्म का अभी तक कितना कलेक्शन हुआ है.

विज्ञापन
विज्ञापन

The Raja Saab फिल्म का Box Office Collection

फिल्म ‘The Raja Saab’ को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं. रविवार को इस फिल्म का कलेक्शन धड़ाम से निचे गिर गया है. कल इस फिल्म ने मात्र 20 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं शनिवार सिर्फ 27.83 करोड़ रुपए रहा. हालांकि, ओपनिंग डे पर इसकी बढ़िया कमाई देखी गई थी. इसने फ्राइडे को 53.75 करोड़ रुपए कमाए थे. लेकिन दूसरे दिन यह फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 51% तक नीचे गया.

विज्ञापन

100 करोड़ की लिस्ट में शामिल हुई

इस फिल्म का कुल कलेक्शन 108.9 करोड़ रुपए हो चुका है. बॉक्स ऑफिस पर उतार-चढ़ाव के बावजूद फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है.

‘द राजा साहब’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, प्रभास की फिल्म द राजा साहब के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने दुनिया में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है. यह फिल्म धुरंधर के सामने नहीं टिक पा रही है. सिनेमा घरों में अभी भी धुरंधर का दबदबा कायम है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ