मुंबई: एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान (Arbaaz Khan) मलाइका अरोरा (Malaika Arora) संग तलाक लेने के बाद से ही इटालियन मॉडल और एक्ट्रेस जॉर्जीया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक साथ पार्टीज और इवेंट्स में स्पॉट किया जाता रहा है। एक दूसरे के जन्मदिन पर भी ये दोनों एक दूसरे के लिए प्यार भरे मैसेजेस पोस्ट करते आए हैं।
लेकिन इन दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। वहीं फैंस इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन सबके बीच अरबाज ने जॉर्जिया संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। दरअसल, अरबाज खान की जल्द ही नई वेब सीरीज ‘तनाव’ (Tanaav) रिलीज हो रही है। इसी के प्रमोशन के लिए वो सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत करने पहुंचे।
अभी पढ़ें – Virat Kohli ने फिर दिखाया अपना रोमांटिक साइड, दिल पर लिखवाया पत्नी ‘A’nushka का नाम
जॉर्जिया एंड्रियानी संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
नई वेब सीरीज के साथ-साथ अरबाज ने अपने रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की। इस इंटरव्यू के दौरान अरबाज जॉर्जिया की जमकर तारीफ करते नजर आए। एक्टर ने कहा , “वो बहुत अच्छी लड़की हैं और हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। आप जानते हैं कि उनके पास उत्साह है। उनमें बहुत एनर्जी है, कभी-कभी मैं वो एनर्जी लेता हूं। लोग एक-दूसरे की एनर्जी लेते हैं, लेकिन ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपके जीवन में कौन और किस समय आता है।”
एज गौप को लेकर बोले अरबाज
अभिनेता ने आगे दोनों के बीच के उम्र के फासले को लेकर भी बात की। अरबाज खान 55 साल के हैं और जॉर्जीया की उम्र मात्र 32 साल है। इसपर अरबाज ने कहा, “हम दोनों के बीच उम्र का बहुत बड़ा अंतर है, लेकिन हममें से किसी ने भी इसे महसूस नहीं किया है। मैं कभी कभी उससे पूछता हूं,’सचमुच?’ यह एक छोटा और शॉर्ट टर्म अफेयर हो सकता था। लेकिन जब आप किसी के साथ एक रिश्ते में आते हैं, तो आप बहुत आगे की नहीं देखते, लेकिन जितना समय तक आप इसमें रहते हैं, तो ऐसे और भी सवाल होते है जिनका जवाब देने की ज़रूरत होती है। मुझे लगता है कि हम अपने जीवन के उस चरण में है और सोच रहे हैं की हम इससे कैसे आगे ले जाना चाहते हैं”।
अभी पढ़ें – Anupamaa Upcoming Twist: पाखी के सिर से अब उतरेगा अमीरी का भूत, अधिक के साथ दर-दर भटकने को मजबूर
बता दें, अरबाज खान की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। साल 1998 में शादी करने वाला यह कपल 2017 में अलग हो गया। अरबाज और मलाइका अरोड़ा का एक बेटा अरहान खान (Arhaan Khan) है, जो इस वक्त विदेश में फिल्ममेकिंग सीख रहे हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
5 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
8 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
9 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
10 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
11 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines