Anupamaa Upcoming Twist: पाखी के सिर से अब उतरेगा अमीरी का भूत, अधिक के साथ दर-दर भटकने को मजबूर

Anupamaa Upcoming Twist: पाखी के सिर से अब उतरेगा अमीरी का भूत, अधिक के साथ दर-दर भटकने को मजबूर

Anupamaa Upcoming Twist: पाखी के सिर से अब उतरेगा अमीरी का भूत, अधिक के साथ दर-दर भटकने को मजबूर

Anupamaa Upcoming Twist: छोटे पर्दे के लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। पाखी की बदतमीज़ी और लालच दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, जिसे देख अनुपमा अपना धैर्य खो देती है। पहले पाखी ने बिना बताए अधिक के साथ शादी कर ली, वहीं अब वो परिवार की बेइज्जती करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।

पाखी और अधिक की गलती को सुधारने के लिए शाह परिवार और कपाड़िया परिवार मिलकर इनकी दोबारा शादी करवा रहे हैं। मगर पाखी के बड़े-बड़े सपनों के आगे घरवालों का प्यार फीका पड़ गया है। वहीं अब लेटेस्ट एपिसोड में पाखी ने 60 लाख की ज्वेलरी मंगवा ली है। इसके अलावा अनुपमा बरखा की दोस्तों के आगे उसी की चुगली करते हुए भी सुन लेती है। अब ये सब सुनने के बाद अनुपमा पाखी को चांटा मारती है और काफी बातें भी सुनाती है।

शो में अपकमिंग ट्विस्ट

एपिसोड की शुरुआत में सबको नाचते देखा जा सकता है। वहीं पाखी अनुपमा के सामने रोते हुए वेडिंग को कैंसिल ना करने की मिन्नतें करती है, लेकिन अनुपमा उसकी एक नहीं सुनती है और ‘म्यूजिक ऑफ, लाइट ऑन’ करने को कहती है, जिसके बाद अनुज सभी महमान को जाने के लिए कह देता है।

फिर वनराज पूछता है कि क्या हुआ है, जिसके बाद अनुपमा सबको पाखी की एक-एक बदतमीज़ियों गिनवाती है। अनुपमा ने बताया कि कैसे पाखी ने अपनी नानी और मामा की बेइज्जती की, 60 लाख रुपए के ज्वेलरी मंगवाई, कैसे इसने अपने पति अधिक की बेइज्जती की, कैसे उसे अपने पिता के घर से शादी करने में शर्म आती है। ये सब सुनकर परिवार वालों को भी हैरान रह जाते हैं।

आगे अनुपमा ये भी बताती है कि हमें अधिक से नहीं, हमें पाखी से डर लगना चाहिए कि कहीं पाखी गुस्से में अधिक को चप्पल से ना मार दे। साथ में ये भी सबको बताती है कि पाखी को ऐसा लगता है कि मैंने अनुज से शादी उनके पैसो के लिए की है और ये भी ऐसे ही बड़े आदमी से शादी करके अमीर बनना चाहती है। जिसे सुन अनुज कहता है कि पाखी मैंने तुम्हारी हर गलती माफ की है, लेकिन इसके लिए मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करुंगा।

पाखी की इन बदतमीज़ी को जान बा और काव्या दोनों उसे फटकार लगाती हैं। शो के प्रोमो में अनुपमा पाखी को घर से जाने को कहती है, जिसके बाद पाखी का हाई ड्रामा देखने को मिलता है। फिर अनुपमा कहती है कि कोई है जो इसकी जिम्मेदारी लेना चाहता है, जिसके बाद सब अपने हाथ खड़े कर देते हैं। लास्ट में पाखी और अधिक को अपने समान के साथ घर से बाहर जाते देखा जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ