Arbaaz Khan Sshura Khan Romantic Video: बॉलीवुड के नए-नए शादीशुदा कपल अरबाज खान (Arbaaz Khan) और शूरा खान (Sshura Khan) इन दिनों गॉसिप का हॉट टॉपिक बने हुए हैं। अचानक इनके अफेयर की खबर आई और जैसे ही लोग इसपर यकीन कर पाते तब तक इन दोनों ने निकाह कर लिया। अब ये दोनों हनीमून मानाने निकल पड़े हैं। इन्हें अपने हनीमून पर जाते हुए एयरपोर्ट पर देखा गया था। जहां अरबाज अपनी बीवी का हाथ पकड़कर चलते हुए दिखाई दिए थे। वहीं, अब फैंस ये जाने के लिए बेताब बैठे हैं कि आखिर ये कपल गया कहां है।
यह भी पढ़ें: न्यू ईयर वेकेशन पर निकले Vicky-Katrina, ट्रोलर बोला, ‘मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा’
अरबाज ने रोमांटिक स्टाइल में किया प्रपोज
इसके अलावा फैंस को उनके हनीमून ट्रिप की फोटोज और वीडियो का बेसब्री से इंतजार है। लगता है अब उनका एक इंतजार तो खत्म हो गया है। अभी तक ये तो पता नहीं चला कि अरबाज अपनी दुल्हनिया के साथ हनीमून पर कहां गए हैं लेकिन अब इनका एक बेहद रोमांटिक वीडियो जरूर सामने आ गया है। हनीमून पर जाते ही शूरा खान ने खुद अपने हस्बैंड के साथ अपने लाइफ चेंजिंग मोमेंट का वीडियो शेयर किया है। दरअसल, ये वीडियो तब का है जब अरबाज ने उन्हें सबके सामने शादी के लिए रोमांटिक स्टाइल में प्रपोज किया था।
शूरा ने शेयर किया वीडियो
घुटने के बल बैठकर अरबाज ने बड़ा-सा खूबसूरत फूलों का गुलदस्ता देते हुए अपनी लेडी लव से शादी के लिए प्रपोज किया था। इस दौरान उनका पूरा परिवार वहां मौजूद था। बहन अर्पिता के साथ एक्टर का बेटा अरहान खान भी वहां खड़ा दिखाई दे रहा है। बता दें, जैसे ही शूरा ने अरबाज को शादी के लिए हां कहा उन्होंने तुरंत अपनी गर्लफ्रेंड को रिंग पहना दी। इसके बाद दोनों प्यार से गले मिले और एक-दूसरे को किस किया। अब इनका ये प्रपोजल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
19 दिसंबर को शूरा ने की थी हां
इसे शेयर करते हुए शूरा ने स्पेशल डिटेल्स भी दी हैं। उन्होंने रिवील किया कि 19 दिसंबर को अरबाज ने उन्हें प्रपोज किया था। वहीं, 24 तारीख को वो उनके साथ शादी के बंधन में बंध गईं। ये सब बड़ी ही जल्दी-जल्दी हुआ यानी चट मंगनी और पट ब्याह। अब इनके इस वीडियो पर बी-टाउन से लेकर टीवी जगत के तमाम सेलिब्रिटीज रिएक्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही सभी लोग इस कपल को शादी की मुबारकबाद भी दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
11 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
13 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
14 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
17 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
18 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
19 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines