Arbaaz khan-Shura khan Wedding Photos: अरबाज खान और शूरा खान ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर दी है। बीते दिन दोनों ने निकाह कबूल कर लिया है। बहन अर्पिता खान के घर में आयोजित हुआ यह फंक्शन बहुत ही सादगी के साथ संपन्न हुआ। दोनों की शादी में बहुत ही खास दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। इसी के साथ 56 की उम्र के अभिनेता ने अपने से 15 साल छोटी शूरा के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। अब अरबाज खान और शूरा के निकाह की पहली तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।
आंखों में डूबे अरबाज-शूरा
शादीशुदा अरबाज ने शादी की तस्वीरें खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। दोनों ने मैचिंग आउटफिट कैरी किया है। अरबाज और शूरा पेस्टल कलर की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में तो दोनों एक-दूजे की आंखों में खोए हैं, वहीं दूसरी फोटो में दोनों ने कैमरे के सामने खड़े होकर पोज दिया है। फोटोज में दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Arbaaz khan से कितनी छोटी हैं ‘खान परिवार’ की नई बहू Shura Khan? जानें दोनों के बीच कितना ऐज गेप?
फ्लोरल ड्रेस में दिखा नया जोड़ा
अरबाज ने अपने खास दिन पर फ्लोरल प्रिंट का सूट पहना था तो वहीं शूरा ने भी फ्लोरल लहंगा कैरी किया था। तस्वीरें शेयर करते हुए अरबाज ने लिखा, ‘अपने चाहने वालों की मौजूदगी में, मी एंड माइन इस दिन से लाइफटाइम लव और एक साथ रहने की शुरुआत करते हैं! हमारे इस खास मौके पर आपके सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की जरूरत है!’ बता दें कि अरबाज के बेटे अरहान भी अपने पिता की दूसरी शादी में शामिल हुए थे। ब्लैक सूट में अरहान काफी डैशिंग लग रहे थे।
पिता के निकाह में शामिल हुए अरहान
अरहान ने भी अपनी नई अम्मी के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अरबाज और शौरा की शादी में उनके भाई सलमान खान, सोहेल खान सहित उनका पूरा परिवार और रवीना टंडन, रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा, यूलिया वंतूर, बाबा सिद्धिकी, फराह खान जैसे कईं सेलेब्स भी पहुंचे थे। बता दें कि अरबाज खान की पहली शादी मलाइका अरोड़ा के साथ हुई थी। दोनों ने शादी के करीब 19 साल बाद तलाक ले लिया था।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
17 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
18 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines