Salman Khan की नई भाभी Sshura Khan के साथ हो गया हादसा, पोस्ट में हुआ खुलासा

Sshura Khan Instagram: सलमान खान की नई भाभी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस बात की जानकारी खुद शूरा खान ने एक पोस्ट के जरिए दी है।

Arbaaz and Shura

Arbaaz Khan With Wife Sshura Khan. Photo Credit: Instagram

दबंग फिल्म निर्माता अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने पिछले साल 24 दिसंबर में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान (Sshura Khan) के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही दोनों लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस बीच शूरा खान (Sshura Khan) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अरबाज खान की दूसरी पत्नी का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी खुद शूरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। हालांकि ठीक होने के बाद शूरा ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C1PvfPZI7lE/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ba473ab8-97c8-4e6b-a2d9-738d45be8576

विज्ञापन

इस्टाग्राम पोस्ट पर दी जानकारी

सलमान खान की नई भाभी शूरा खान (Sshura Khan Instagram) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि हाल ही में उनका ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल हैक हो गया था। शूरा ने लिखा, ‘सभी को नमस्कार, पिछले हफ्ते मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से छेड़छाड़ हो गई थी और यह काफी निराशाजनक था। मैंने अपना हैक अकाउंट फिर से शुरू कराने के लिए अपनी दोस्त शैली भूत्रा से मदद ली। मैं उन सभी का इस मदद के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं। वापस आकर अच्छा लग रहा है।’

विज्ञापन

अरबाज संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर

आपको बता दें कि अरबाज खान की नई दुल्हनिया एक प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट चलाती हैं लेकिन फिर भी वह हैकर्स के जाल में फंस गईं। हालांकि एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि उनका ये अनुभव कैसा रहा। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम होने से पहले शूरा खान ने अरबाज खान के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में दोनों कपड़ों की ट्विनिंग करते दिखे थे।

विज्ञापन

क्रिसमस के मौके पर की थी शादी

गौरतलब है कि अरबाज खान ने अपनी लेडी लव से पिछले साल दिसंबर में शादी करके फैंस को चौंका दिया था। एक्टर ने क्रिसमस डे के मौके पर परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में निकाह रचाया था। अरबाज और शूरा की दूसरी शादी पर सलीम खान ने भी अपना रिएक्शन दिया था।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C1Tk-H8SMeo/?utm_source=ig_embed&ig_rid=6e01187d-dca7-4fbf-9d31-24c59c9c7e5b

अरबाज खान की शादी पर उनके पिता सलीम खान ने कहा था कि उन्हें इस शादी से कोई दिक्कत नहीं है। वहीं सलमान खान ने कहा था कि अरबाज किसी की सुनते नहीं हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ