Arbaaz Khan ने छोटी उम्र की बेगम Shura पर तोड़ी चुप्पी, एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में भी की बात

Arbaaz Khan on age difference with Shura Khan: अरबाज खान की बेगम उनसे उम्र में काफी छोटी है। इस पर अब अरबाज ने बात की है।

Arbaaz Khan on age difference with Shura Khan

Arbaaz Khan on age difference with Shura Khan, Image Credit- Instagram

Arbaaz Khan on age difference with Shura Khan: बी-टाउन में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि सितारे प्यार में एज डिफरेंस भूले हों। बॉलीवुड के कई सितारों ने इसके लिए सुर्खियां बटोरी हैं। बीते साल यानी 2023 दिसंबर 24 को ऐसा हुआ, जब अरबाज खान और शूरा खान के निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। हालांकि कपल की शादी की खबरें पहले से आ रही थी, लेकिन जब अरबाज और शूरा के निकाह की फोटोज सामने आई, तो दोनों ही लाइमलाइट में छा गए। दोनों को लेकर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए और सबसे बड़ा मुद्दा बना अरबाज और शूरा का एस डिफरेंस, जिसके लिए दोनों को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। वहीं, अब अपनी बेगम संग उम्र के फासले पर खुद अरबाज ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस पर क्या कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन
View this post on Instagram

 

विज्ञापन

वो 16 साल की नहीं है- अरबाज

हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में अरबाज खान ने अपनी पत्नी शूरा संग उम्र के फासले पर बात करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि हम नहीं जानते थे। मेरी वाइफ मुझसे बहुत छोटी है, लेकिन वो 16 साल की नहीं है। शूरा का पता हैं कि उसे अपनी लाइफ में क्या करना है और ये मैं भी बहुत अच्छे से जानता हूं कि मुझे अपनी लाइफ से क्या चाहिए? अरबाज ने आगे कहा कि हम एक-दूसरे से क्या चाहते हैं और क्या उम्मीद करते हैं या फिर हम अपने फ्यूचर को किस तरह देखते हैं ये हमें बखूबी पता है और इस तरह के फैसले जल्दबाजी में नहीं लिए जाते हैं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C1PvfPZI7lE/?img_index=1

लोगों ने कपल को जमकर किया था ट्रोल

बेगम शूरा और अरबाज के बीच उम्र के फासले पर कपल को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस पर बात करते हुए अरबाज ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हम इसके बारे में नहीं जानते था या फिर हमने एक-दूसरे ये कुछ छुपाया है। वो भी अच्छी से जानती थी कि क्या कर रही है और मुझे भी अच्छे से पता था कि मैं क्या कर रहा हूं। अरबाज ने कहा कि एक उम्र के दो लोग एक साथ रह सकते हैं और एक साल में ही अलग भी हो सकते हैं, तो क्या सिर्फ एक उम्र की वजह है, जो रिश्तों को बनाकर रखती है?

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C1ZKfPwy9N2/

दोनों की केमिस्ट्री खूब जमती है

अरबाज ने आगे कहा कि असल में जिन लोगों में उम्र का फासला होता है उनकी शादी ज्यादा चलती है। बता दें कि अरबाज खान और शूरा ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में निकाह किया था, जिसके बाद कपल की वेडिंग फोटोज सामने आई। जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिखीं, तो आग की तरह फैल गई। हर तरफ कपल को लेकर चर्चा होने लगी। वहीं, अपने निकाह के बाद अरबाज और शूरा अक्सर एक साथ नजर आते रहते हैं। दोनों की केमिस्ट्री साथ में खूब जमती है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C1Tk-H8SMeo/?img_index=1

शूरा से मिलने से डेढ साल पहले ही मेरा जियोर्जिया से ब्रेकअप हो गया था

इतना ही नहीं बल्कि हाल ही में अरबाज खान ने एक इंटरव्यू में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड जियोर्जिया के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि शूरा से मिलने से डेढ साल पहले ही मेरा और जियोर्जिया का ब्रेकअप हो गया था। अरबाज ने कहा कि कुछ लोगों का कहना है कि जियोर्जिया से ब्रेकअप के बाद मैंने जल्दी मूवऑन कर लिया, लेकिन ऐसा नहीं है और मैं इसके बारे में बात कर रहा हूं, ये भी दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ