मुंबई: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और उनके एक्स हस्बैंड अरबाज खान (Arbaaz Khan), भले ही एक परफेक्ट कपल बनने में नाकामयाब रहे हों। मगर ये दोनों एक परफेक्ट पैरेंट हैं और इस बात सबूत इन्होंने हर बार दिया है।
बुधवार रात मुंबई हवाई अड्डे पर अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा एक साथ देखा गया क्योंकि उनके बेटे अरहान (Arhaan Khan) वापस विदेश जा रहे थे। 19 वर्षीय अरहान विदेश में एक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं और समय समय पर छुट्टियां बिताने के लिए भारत आते रहते हैं।
अभी पढ़ें – Giorgia Andriani ने पिंक बिकिनी पहन पूल में किया एंजॉय, जमकर फ्लॉन्ट की अपनी कर्वी फिगर
इससे पहले भी कई बार मम्मी पापा मलाइका और अरबाज (Malaika Arbaaz come together to drop son arhaan at airport) को बेटे को एयरपोर्ट पर बेटे को सीऑफ करते देखा गया है। कई बार बेटे को जाता देख मलाइका इमोशनल भी हुई हैं। ऐसे में एक बार फिर इन दोनों एयरपोर्ट स्पॉटेड वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान फैशन डीवा मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट ओवरसाइज्ड शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए थे। जबकि अरबाज को ऑलिव ग्रीन और बेज कलर के चेक शर्ट के साथ खाकी कलर की पैंट में देखा जा सकता है।
अरहान आखिर में अपने मम्मी पापा से बात करते हुए मुस्कुरा रहे हैं। इस दौरान मलाइका और अरहान की जान उनका पेट डॉक कैस्पर भी उन्हें एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने आया। वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि अरहान को कैस्पर के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। आखिर में अरहान अपने माता-पिता को गले लगाते हुए देखे जा सकते हैं।
पैपराजी पेज वीरल भयानी ने अपने अकाउंट से उनका वीडियो शेयर किया है, जिसे देख नेटिजेंस की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। मलाइका और अरबाज के फैंस ने बेटे की खातिर साथ आने के लिए उनकी तारीफ की। एक फैन ने लिखा, “जिस तरह से वे अपने बेटे के लिए माता-पिता के कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं, वाकई तारीफ के काबिल है।” एक अन्य ने प्रतिक्रिया व्यक्त की, “को-पैरेंटिंग” साथ में दिल वाली इमोजी भी ड्रॉप की।
अभी पढ़ें – Rashmika Mandanna और Kartika Aaryan एक साथ हुए स्पॉट, फैंस का बज्ज हाई
एक और फैन ने लिखा, “यह देखना अच्छा है कि वे एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण हैं।” बता दें, 19 साल की शादी के बाद साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। मलाइका फिलहाल अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में हैं जबकि अरबाज इटालियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines