मुंबई: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड में तीन और दक्षिण में दो रोमांचक फिल्में साइन करने के बाद, ‘पुष्पा’ की श्रीवल्ली को भूल भुलैया 2 के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन के साथ स्पॉट किया गया।

दोनों को साथ देख फैंस अंदाजा लगाने लगे कि क्या ये जोड़ी फिल्मी पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। दोनों का स्पॉटेड वीडियो वायरल (Rashmika Mandanna kartik Aaryan Viral Video) हो रहा है।

विज्ञापन

पैपराजी पेज वूम्पला ने दोनों का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ये दोनों एक शूटिंग खत्म कर साथ बाहर निकलते हुए देखे जा सकते हैं। जी हां इन दोनों के जल्द ही एक विज्ञापन में स्क्रीन साझा करने की सूचना है। हालांकि अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं है।

विज्ञापन

दोनों को बीती रात वर्सोवा जेट्टी पर एक साथ स्पॉट किया गया। जहां रश्मिका ने एक नॉटेड टी-शर्ट, ब्लैक जॉगर्स और मैचिंग कैप के साथ व्हाइट स्लिपऑन्स पेयर किए। वहीं कार्तिक आर्यन ब्लू जींस और ब्लैक टी-शर्ट में देखे गए।

विज्ञापन

वीडियो में कार्तिक आर्यन को रश्मिका के साथ शहर में एक साथ देखा गया, जब वो रश्मिका मंदाना की मदद कर रहे थे। दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो, रश्मिका मंदाना के लाइनअप में, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ ‘मिशन मजनू’, अमिताभ बच्चन के साथ ‘अलविदा’ और रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ