हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Apoorva Mukhija को मिला पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir का सपोर्ट, बोलीं- ऐसा करने वाले नरक में जाएंगे

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने सोशल मीडिया इन्फलुएंसर अपूर्वा मुखीजा को मिल रही धमकियों पर अब अपना रिएक्शन दिया है। क्या कहा है हानिया ने, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Apoorva Mukhija Gets Supoort From Pakistani Actress Hania Aamir

सोशल मीडिया की जानी-मानी इन्फ्लूएंसर अपूर्वा मखीजा एक बार फिर खबरों में हैं। लंबे समय से गायब रहने के बाद उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर वापसी की है, लेकिन अपने पोस्ट में अपूर्वा ने जो कुछ शेयर किया है, उससे एक बार फिर वो सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं। अब अपूर्वा को पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की तरफ से सपोर्ट मिला है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

डरावनी धमकियों का किया खुलासा

दरअसल अपूर्वा मखीजा ने इंस्टाग्राम पर कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं जिसमें उन्हें रेप और जान से मारने तक की धमकियां दी गई हैं। उन्होंने बताया कि ये सब समय रैना के शो पर जाने के बाद हुआ। अपूर्वा ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूर होने का फैसला इसलिए लिया था क्योंकि जिस तरह के भद्दे और हिंसक कमेंट्स उन्हें मिल रहे थे, वो मानसिक रूप से उन्हें तोड़ रहे थे।

विज्ञापन

अपूर्वा ने साफ शब्दों में लिखा, ‘ये सिर्फ 1% है। असल में जो मैंने झेला है, वो इससे कहीं ज्यादा घिनौना है।’ उन्होंने अपनी पोस्ट की पहली स्लाइड पर लिखा, ‘ट्रिगर वार्निंग: इस पोस्ट में एसिड अटैक, यौन हिंसा और हत्या की धमकियों की जानकारी दी गई है।’

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद बना वजह

इस पूरे मामले की शुरुआत एक वेब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से हुई थी। इस शो में अपूर्वा मखीजा के साथ यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया और कॉमेडियन आशीष चंचलानी भी मौजूद थे। शो के एक एपिसोड में एक कंटेस्टेंट के माता-पिता को लेकर हुई टिप्पणी ने भारी विवाद खड़ा कर दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर अपूर्वा समेत बाकी मेहमानों को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन

हालांकि इस बयान का मुख्य केंद्र रणवीर थे, लेकिन अपूर्वा को भी बेवजह ट्रोल्स का शिकार होना पड़ा। कुछ लोगों ने इसे एक महिला के तौर पर अपूर्वा की मौजूदगी से जोड़ते हुए उन्हें जिम्मेदार ठहराया और गाली-गलौज शुरू कर दी।

हानिया आमिर आईं समर्थन में आगे

इस मुश्किल घड़ी में अब अपूर्वा को इंटरनेशनल सपोर्ट भी मिल रहा है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई। हानिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘ऐसे लोगों के लिए जहन्नुम में खास जगह है।’ उन्होंने फैशन कमेंटेटर सूफी मोतीवाला की एक पोस्ट शेयर की, जिसमें अपूर्वा को सपोर्ट किया गया था और कहा गया था कि इस तरह की धमकियों को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: करण ओबेरॉय दुष्कर्म केस में आया नया मोड़, पूजा बेदी को राहत नहीं, क्या है पूरा मामला?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola