Jiohotstar Trending Reality Show: जियोहॉटस्टार पर नई-नई सीरीज और फिल्में ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई हैं. इसी ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर एक रियलिटी शो भी ट्रेंड कर रहा है, जिसने टीवी से लेकर ओटीटी तक पर कब्जा किया हुआ है. सोशल मीडिया पर भी इस रियलिटी शो को फैंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए जानते हैं हम किस शो की बात कर रहे हैं?
जियोहॉटस्टार का ट्रेंडिंग शो

2 / 7
जियोहॉटस्टार पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड हो रही इस शो का नाम 'लाफ्टर शेफ्स' है. इस शो में कुकिंग के साथ-साथ लाफ्टर की भरपूर डोज मिलती है. कलर्स टीवी से लेकर जियोहॉटस्टार तक इस शो के चर्चे ही चर्चे हैं.
कुकिंग के साथ लाफ्टर की डोज

3 / 7
इस ट्रेंडिंग रियलिटी शो में टीवी के जाने-माने सितारे कुकिंग स्किल्स से शो के जज शेफ हरपाल सिंह सोखी को इंप्रेस करते नजर आते हैं. इस दौरान कुकिंग टास्क के बीच-बीच में ये कंटेस्टेंट्स अपने जोक्स से ऑडियंस को हंसाते भी नजर आते हैं.
कब-कब रिलीज होते हैं नए एपिसोड्स?

4 / 7
शो के अभी तक 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं. वहीं इस शो के एपिसोड्स शनिवार और रविवार ही टेलीकास्ट होते हैं. हर एक एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच 2 बार कुकिंग बैटल देखने को मिलता है. 2 जोड़ियों में कंटेस्टेंट्स कुकिंग टास्क को कंप्लीट करते हैं.
कंटेस्टेंट्स के बीच कुकिंग बैटल

5 / 7
शो के जज शेफ हरपाल सिंह सोखी हर कुकिंग बैटल में कंटेस्टेंट्स को एक नई डिश बनाने का टास्क देते हैं. वहीं जो भी जोड़ी कुकिंग बैटल में सबसे बेस्ट डिश बनाती है उसे शेफ हरपाल सिंह सोखी पॉइंट्स के रूप में एक-एक स्टार देते हैं.
शो के कंटेस्टेंट्स

6 / 7
'लाफ्टर शेफ्स' के कंटेस्टेंट्स के बारे में बात करें तो इसमें अभिषेक कुमार के साथ समर्थ जुरेल, अली गोनी के साथ जन्नत जुबैर, अंकिता लोखंडे के साथ विक्की जैन, अर्जुन बिजलानी के साथ तेजस्वी प्रकाश, एल्विश यादव के साथ करण कुंद्रा, कश्मीरा शाह के साथ कृष्णा अभिषेक और निया शर्मा के साथ सुदेश लहरी की जोड़ी है.
भारती सिंह कर रहीं शो होस्ट

7 / 7
कॉमेडियन भारती सिंह इस शो को होस्ट कर रही हैं. इस रियलिटी शो को आप जियोहॉटस्टार के साथ-साथ कलर्स टीवी चैनल पर भी देख सकते हैं. वीकेंड पर फैमिली के साथ बैठकर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.