हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विराट कोहली नहीं… अनुष्का शर्मा के मोबाइल स्क्रीन पर लगी इस खास शख्स की फोटो; वायरल वीडियो में हुआ खुलासा

Anushka Sharma Phone Wallpaper Viral: अनुष्का शर्मा इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उनके फोन का वॉलपेपर दिखाई दे रहा है. इसके बाद से ही फैंस के बीच भी अनुष्का शर्मा का फोन का वॉलपेपर चर्चाओं में आ गया है.

विज्ञापन

Anushka Sharma Phone Wallpaper Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार प्लेयर विराट कोहली IPL 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे. वो अक्सर प्रेमानंद महाराज का आर्शीवाद लेने के लिए वृंदावन जाते हैं. वहीं इस बार भी कपल ने प्रेमानंद महाराज का आर्शीवाद लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है. वहीं इसी बीच अनुष्का शर्मा के फोन का वॉलपेपर भी सुर्खियों में आ गया है.

अनुष्का शर्मा का वॉलपेपर वायरल

प्रेमानंद महाराज का आर्शीवाद लेने के बाद एयरपोर्ट में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ नजर आईं. इस दौरान पैप्स की नजर उनके फोन के वॉलपेपर पर पड़ी, जिसके बाद एक्ट्रेस का वॉलपेपर भी चर्चाओं में आ गया. दरअसल एक्ट्रेस के फोन के वॉलपेपर पर प्रेमानंद महाराज की फोटो दिखाई दी. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फोन के वॉलपेपर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ का वो एक्टर, जो सेट पर घंटों रहता था भूखा; शूटिंग के बाद पूजा कर तोड़ता था व्रत

विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज का लिया आर्शीवाद

वहीं फैंस भी अनुष्का शर्मा के वॉलपेपर की खूब तारीफ कर रहे हैं. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जब भी भारत आते हैं वो अक्सर वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज का आर्शीवाद जरूर लेते हैं. वहीं कई मौकों पर कपल के वीडियोज भी खूब वायरल हो चुके हैं, जिनमें वो जमीन पर प्रेमानंद महाराज की शरण में बैठकर कथा सुनते नजर आए. अब फैंस भी कपल के इस व्यवहार के दीवाने हैं.

यह भी पढ़ें: ना आवाज, ना डायलॉग… फिर भी सुपरहिट फिल्म की जान बनी ये एक्ट्रेस; सलमान संग डेब्यू के बाद बदला लुक

विज्ञापन

गले में पहनीं तुलसी की माला

बता दें IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को अनुष्का शर्मा सपोर्ट करती नजर आई थीं. वहीं इस दौरान उन्होंने अपने गले में तुलसी की माला पहनी हुई थी, जो काफी वायरल भी हुई थी. इसके बाद से हर कोई एक्ट्रेस की तारीफ करने लगा था और उनकी धार्मिक भावनाओं को देखकर उनके फैंस भी इंप्रेस हो गए थे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola