ना आवाज, ना डायलॉग... फिर भी सुपरहिट फिल्म की जान बनी ये एक्ट्रेस; सलमान संग डेब्यू के बाद बदला लुक

Birthday Special: बॉलीवुड की कई ऐसी हसीनाएं हैं जो अपनी डेब्यू फिल्म से ही ऑडियंस के दिलों पर छा जाती हैं. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं जिसने डेब्यू फिल्म में बिना डायलॉग बोले ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाई. आज ये एक्ट्रेस अपना 18वां जन्मदिन मना रही है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस हसीना की बात कर रहे हैं?

harshaali Malhotra birthday
1 / 8

विज्ञापन

सुपरहिट बॉलीवुड डेब्यू

सुपरहिट बॉलीवुड डेब्यू2 / 8

सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली इस एक्ट्रेस का नाम हर्षाली मल्होत्रा है. 'बजरंगी भाईजान' में हर्षाली ने 'मुन्नी' बनकर हर किसी का दिल जीत लिया था. सलमान खान के साथ उनकी खास बॉन्डिंग को फैंस ने खूब पसंद किया था.

विज्ञापन

7 साल की उम्र में बनीं स्टार

7 साल की उम्र में बनीं स्टार3 / 8

हर्षाली मल्होत्रा ने जब 'बजरंगी भाईजान' में काम किया था, उस समय एक्ट्रेस सिर्फ 7 साल की थीं. महज 7 साल की उम्र में उन्होंने वो कर दिखाया था जो बड़ी-बड़ी हसीनाएं भी करने से चूक जाती हैं.

फिल्म में नहीं था एक भी डायलॉग

फिल्म में नहीं था एक भी डायलॉग4 / 8

'बजरंगी भाईजान' में हर्षाली का एक भी डायलॉग नहीं था, इसके बाद भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत और फैंस के बीच अपनी अलग पहचान बनाई. आज भी लोग उनके किरदार की तारीफें करते नहीं थकते.

विज्ञापन

'मुन्नी' बन जीता ऑडियंस का दिल

'मुन्नी' बन जीता ऑडियंस का दिल5 / 8

हर्षाली मल्होत्रा अपनी पहली ही फिल्म से बॉलीवुड की जान बन गई थीं. वहीं फिल्म में 'मुन्नी' के किरदार के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था, जिससे वो बॉलीवुड में छा गई थीं.

फिल्म में कौन-कौन थे सितारे?

फिल्म में कौन-कौन थे सितारे?6 / 8

साल 2015 में आई इस फिल्म में हर्षाली मल्होत्रा के साथ-साथ करीना कपूर, सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में थे. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को अपना दीवाना बना लिया था.

विज्ञापन

एक्ट्रेस का बदला लुक

एक्ट्रेस का बदला लुक7 / 8

अब एक्ट्रेस का लुक एकदम बदल चुका है. 18 साल की हर्षाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो अक्सर अपने लुक्स की फोटोज फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं.

इन टीवी शोज में भी आ चुकीं नजर

इन टीवी शोज में भी आ चुकीं नजर8 / 8

हर्षाली मल्होत्रा 'बजरंगी भाईजान' के 10 साल बाद 'अखंडा 2' फिल्म में नजर आई हैं. फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस टीवी शोज 'कुबूल है' और 'सावधान इंडिया' में भी बाल कलाकार के रूप में नजर आ चुकी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन